scriptकांग्रेस ने भीड़तंत्र को लेकर कही ये बात, निकाली नफरत छोड़ो यात्रा- वीडियो | mp congress candidate list 2018 | Patrika News

कांग्रेस ने भीड़तंत्र को लेकर कही ये बात, निकाली नफरत छोड़ो यात्रा- वीडियो

locationजबलपुरPublished: Aug 10, 2018 09:57:52 am

Submitted by:

Lalit kostha

कांग्रेस ने भीड़तंत्र को लेकर कही ये बात, निकाली नफरत छोड़ो यात्रा- वीडियो
 

एमपी कांग्रेस उम्मीदवार

एमपी कांग्रेस उम्मीदवार

जबलपुर। विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति से जुड़े छोटे बड़े कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। 9 अगस्त को अगस्त क्रांति के अवसर पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने एक यात्रा का आयोजन किया। इसका उद्देश्य गांधी जी के संदेशों को जन जन तक पहुंचाना बताया गया। कार्यकर्ताओं ने देश में चल रहे हिंसक भीड़तंत्र पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने बिना नाम लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार समेत भाजपा पर मॉब लिंचिंग कराने के आरोप भी लगाए। यात्रा ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से कहा कि वे भाईचारा बनाए रखें और किसी असामाजिक तत्व की बातों में आकर शहर का माहौल खराब न करें।

READ MORE- कांग्रेस का बड़ा आरोप बोली – भाजपा ने आदिवासी को वोट बैंक बना दिया – वीडियो

देश में अमन-चैन कायम करने के उद्देश्य से गुरुवार को युवक कांगे्रस के तत्वाधान में कोतवाली से टाउन हाल गांधी प्रतिमा तक नफरत छोड़ो गांधी संदेश यात्रा निकाली गई। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शशांक दुबे ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य नफरत को समाप्त कर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। कुछ लोग लोग भीड़तंत्र से षडयंत्र कर अराजकता के वातावरण में युवा पीढ़ी को भटकाने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश सचिव समर्थ अवस्थी, शहर अध्यक्ष रोहित सिंह चौहान, प्रकाश पटेल, पंकज पांडे, शिशिर नन्होरिया, भानु यादव, शशांक गौतम सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यहां अगस्त क्रांति यात्रा
नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अगस्त क्रांति यात्रा तिलक भूमि तलैया से निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टाउन हॉल स्थिति गांधी प्रतिमा पर समाप्त हुई। इस दौरान नेताओं ने देश की आजादी से जुड़े संस्मरण और काकोरी कांड से लेकर पूरे देश में क्या घटनाएं हुई से लोगों को अवगत कराया। सभा को कांगे्रस नेता कैलाश तिवारी, रतनचंद जैनर, इंदिरा पाठक, लखन घनघोरिया, मुकेश राठौर, गनपत सिंह परमार, विनय सक्सेना, सतीश तिवारी, शिवकुमार चौबे, संजय साहू, चमन पासी, रोहित यादव, आदि उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो