scriptसोमवार का राशिफल: आज इनके भाग्य में शिव करेंगे बड़ा उलटफेर, खुल जाएगी सोती किस्मत | monday horoscope in hindi: | Patrika News
जबलपुर

सोमवार का राशिफल: आज इनके भाग्य में शिव करेंगे बड़ा उलटफेर, खुल जाएगी सोती किस्मत

monday horoscope in hindi: सोमवार का राशिफल, तारे-सितारे, दैनिक राशिफल, टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशिफल, साप्ताहिक राशिफल, कुंभ राशिफल, आज का राशिफल, कल का राशिफल, आज की राशिफल, कुंभ राशि

जबलपुरAug 26, 2019 / 11:27 am

Lalit kostha

monday horoscope in hindi

monday horoscope in hindi

मेष आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली। समय रहते अपने सम्मान, स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।
वृषभ- पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है, जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें।
मिथुन नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोले नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं।
कर्क आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वहीं आपका विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है।
सिंह- वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
कन्या बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। ्रउन्नति से विरोधी को तकलीफ होगी। राजनीति के चलते शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

monday horoscope in hindi

तुला सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हंै। उधार दिया पैसा आने में संदेह है।
वृश्चिक कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा।
धनु- धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।
मकर- रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराए नहीं, अपने इष्ट पर भरोसा रखें।
कुम्भ नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन-जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क ख्याति दिलवा सकते हैं।
मीन नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो