scriptBlast: जबलपुर में भी हरदा जैसा धमाका, थर्रा गया 5 किमी का क्षेत्र | Massive explosion in Jabalpur, fear of many people being buried, similar explosion in Harda | Patrika News
जबलपुर

Blast: जबलपुर में भी हरदा जैसा धमाका, थर्रा गया 5 किमी का क्षेत्र

जबलपुर में भीषण ब्लास्ट से थर्राया पांच किलोमीटर का क्षेत्र…। घरों से बाहर निकल आए लोग…।

जबलपुरApr 25, 2024 / 04:08 pm

Manish Gite

jabalpur blast
मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरुवार दोपहर में एक बार फिर भीषण विस्फोट हुआ है। खजरी खिरिया बायपास के पास कबाड़ खाने में विस्फोट में कई मजदूरों के मारे जाने के समाचार है। मलबे में कई श्रमिकों के हाथ-पैर कटे हुए देखे गए है। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। खबर लिखे जाने बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। इस भीषण धमाके ने दो माह पहले हुए हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट की याद दिला दी।
जबलपुर के आधारताल थाना अंतर्गत गुरुवार को दोपहर 12.15 बजे यह भीषण विस्फोट हुआ है। यहां खजरी खिरिया बायपास के पास स्थित शमीम हाजी के कबाड़खाने में यह धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में शहर थर्रा गया। इस हादसे ने दो माह पहले हुए हरदा बम धमाकों की याद दिला दी।
धमाके की खबर सुन भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस धमाके में कई लोगों की जान जाने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मलबे में कितने लोग दबे हो सकते हैं, फिलहाल यह बताना मुश्किल है। कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
jabalpur blast

विस्फोट के समय भीतर थे कई मजदूर

बताया जा रहा है कि जिस समय फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। ब्लास्ट के बाद कई लोगों के हाथ-पैर कटे हुए नजर आए हैं। कुछ मजदूर घायल भी हुए हैं। जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को फैक्ट्री क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

कई घरों में दरारे

धमाके के बाद आसपास के एक से डेढ़ किलोमीटर के दारे में मौजूद घरों की दीवारों में दरार देखी गई हैं। कई लोगों के घरों को नुकसान भी हुआ है।

क्या है इस फैक्ट्री में

फैक्ट्री परिसर एक बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। जहां एक हिस्से में नट बोस्ट जैसे सामान बनाने की यूनिट है। इसी कैंपस में धर्म कांटा भी है। इसके अलावा कैंपस मं ही बड़े हिस्से में कबाड़ का सामान जमा करके रखा है।
jabalpur blast

भूकंप जैसा अहसास

बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के 5 किलोमीटर का क्षेत्र दहल गया। धमाके से भूकंप जैसा अहसास हो रहा था। लोग घरों से बाहर निकल आए थे। जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, उसके आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट के बाद गोदाम की शटर 100 दूर जाकर गिरी।

हरदा धमाके की याद दिला दी

जबलपुर में गुरुवार को हुए एक कबाड़खाने के धमाके ने हरदा ब्लास्ट की याद दिला दी। हरदा में 7 फरवरी को अवैध बम पटाखे की फैक्ट्री में आग लग गई थी और एक के बाद हुए धमाकों में 14 लोगों की जान चले गई थी। हरदा का धमाका भी इतना भीषण की 20 किलोमीटर के दायरे में भूकंप जैसा महसूस हुआ था। लोग अपने घरों से बाहर आ गए थे। इस घटना में 174 लोग घायल हुए थे। हालांकि अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक इससे अधिक लोगों की मौत हुई है और इससे अधिक लोगों की जान गई थी। फैक्ट्री के आसपास के 100 मीटर दायरे के सभी घर तहस नहस हो गए थे। कई लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गई और कई परिवार उजड़ गए थे। आज भी लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

Home / Jabalpur / Blast: जबलपुर में भी हरदा जैसा धमाका, थर्रा गया 5 किमी का क्षेत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो