scriptचुनाव प्रचार में इन्होंने कर दिए 12 करोड़ खर्च, जानिए कौन है! | Madhya Pradesh Exit Poll Results 2018 live updates today | Patrika News

चुनाव प्रचार में इन्होंने कर दिए 12 करोड़ खर्च, जानिए कौन है!

locationजबलपुरPublished: Dec 08, 2018 09:55:43 am

Submitted by:

Lalit kostha

चुनाव प्रचार में इन्होंने कर दिए 12 करोड़ खर्च, जानिए कौन है!
 

mp election

Madhya Pradesh Exit Poll Results 2018 live updates today

जबलपुर। महंगाई बढऩे के बाद भी इस बार प्रत्याशियों ने तय सीमा से भी कम खर्च किया। लेकिन, चुनाव आयोग को इस बार पिछले चुनाव की तुलना में पांच करोड़ के करीब ज्यादा खर्च करना पड़ा। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार जिले में कर्मचारियों की भोजन व्यवस्था, स्टेशनरी, प्रिंटिंग, वीडियोग्राफी, वाहनों के खर्चे में जबर्दस्त इजाफा हुआ। छह महीने से ज्यादा समय तक मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। इसी प्रकार से चुनाव में पारदर्शिता के लिए हर महत्वपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी जैसे कार्यों पर भी ज्यादा राशि खर्च हुई। हालांकि, खर्च का वास्तविक ब्यौरा चुनाव पूरे होने के बाद सामने आ सकेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत बढऩे के कारण इस बार चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों पर भी ज्यादा खर्च हुआ।

READ MORE- नेता ने किया महिला से बलात्कार, पूरे गांव में हड़कंप

इस प्रकार थी वाहनों की व्यवस्था
900 वाहन लगे थे निर्वाचन प्रक्रिया में
160 वाहन जोनल मजिस्ट्रेट के पास
50 वाहन एसएसटी को
45 वाहन एफएसटी को
24 वाहन बीएसटी को
12 वाहन सेक्टर मजिस्ट्रेट को
13 वाहन प्रेक्षकों को
08 वाहन लाइजनिंग अफसरों को
600 वाहन मतदान दलों को
31 वाहन दिव्यांगों के लिए
04-04 वाहन विधानसभावार मतदान दलों की व्यवस्था के लिए
08 वाहन एइओ को

12 करोड़ से ज्यादा चुनाव में खर्च होने का अनुमान
07 करोड़ के लगभग पिछले चुनाव में हुए थे खर्च

READ MORE- हाईप्रोफाइल सैक्स रैकेट पर आधी रात पुलिस का छापा, मिलीं बड़े घर की लड़कियां- देखें लाइव वीडियो

चुनाव खर्च का गणित (अनुमानित)
02 करोड़ मतदाता जागरुकता पर
45 लाख रुपए वाहनों पर खर्च
40 लाख प्रिंटिंग में खर्च
10 लाख स्टेशनरी में
25 लाख टेंट में खर्च
80 लाख रुपए वीडियोग्राफी में
03 लाख इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में
10 लाख के लगभग कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर खर्च
1.5 करोड़ के लगभग कर्मचारियों की भोजन व पेयजल व्यवस्था में
10 लगभग के लगभग कार्यालय व्यवस्था
02 करोड़ के लगभग बूथों पर खर्च
05 करोड़ के लगभग अन्य कार्य

प्रत्याशियों का खर्च
अजय विश्नोई – 1304532
नीलेश अवस्थी – 585168
अंचल सोनकर – 348095
लखन घनघोरिया – 445492
शरद जैन – 613296
विनय सक्सेना – 556288
अशोक रोहाणी – 488453
आलोक मिश्रा – 867705
हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू – 970581
तरुण भनोत – 554613
सुशील तिवारी – 555985
सम्मति सैनी – 795503
नंदिनी मरावी – 1477399
खिलाड़ी सिंह आर्मो – 1123663

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो