scriptप्रेमिका से होगा मनमुटाव, पत्नी से होगा नुकसान- आज का राशिफल | love horoscope in hindi Aaj Ka Rashifal | Patrika News

प्रेमिका से होगा मनमुटाव, पत्नी से होगा नुकसान- आज का राशिफल

locationजबलपुरPublished: Nov 17, 2018 09:08:46 am

Submitted by:

Lalit kostha

प्रेमिका से होगा मनमुटाव, पत्नी से होगा नुकसान- आज का राशिफल
 

love horoscope in hindi Aaj Ka Rashifal

love horoscope in hindi Aaj Ka Rashifal

मेष- सोचते कुछ हैं होता कुछ है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।
वृषभ- आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।
मिथुन- लम्बे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भय रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।
कर्क- सोचने समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।
सिंह- परिवार में बुजुर्गो का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आपके कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।
कन्या- समय के उतार-चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आज पुराने रोग उभरने की आशंका है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। धैर्य आवश्यक है।
तुला- आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है। सम्पति के विवाद समाप्त होंगे।
वृश्चिक- अपने व्यवहार में तालमेल बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखेें। उदर रोग से पीडि़त रहेंगे। दिन मध्यम है।
धनु- समय की अनुकूलता का आभास होगा। लम्बे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के योग टालें।
मकर- आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनेंगे। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोच के परे काम हो रहे हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कॅरियर में बदलाव आएगा।
कुम्भ- आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होगी। आज धन लाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।
मीन- समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापार बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो