script2019 Elections में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने संघ का सीक्रेट प्लान, ऐसे जीतेंगे बीजेपी के सांसद! | lok sabha 2019 secret plans of BJP RSS | Patrika News

2019 Elections में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने संघ का सीक्रेट प्लान, ऐसे जीतेंगे बीजेपी के सांसद!

locationजबलपुरPublished: Feb 21, 2019 02:25:02 pm

Submitted by:

Lalit kostha

2019 Elections में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने संघ का सीक्रेट प्लान, ऐसे बीजेपी के सांसद!

lok sabha 2019

lok sabha 2019

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर से राजसिंहासन पर बैठाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कमर कस ली है। सियासी संग्राम में इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अहम भूमिका होगी। संघ ने संगठनात्मक स्तर पर गहन मंथन शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार संघ के महकौशल प्रांत की दो दिवसीय बैठक पन्ना में हो चुकी है। उसमें संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाने को लेकर चर्चा हुई। अगली बैठक 23 से 25 फरवरी के बीच जबलपुर में होगी। इसमें संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी, क्षेत्र से लेकर प्रांत तक के लगभग ढाई सौ पदाधिकारी शामिल होंगे। चुनाव के मद्देनजर संघ मार्च महीने की शुरुआत में ही जबलपुर प्रभारी घोषित करेगा। इसके अलावा विधानसभा व बस्ती स्तर पर भी संघ के द्वारा प्रभारी घोषित किए जाएंगे। संघ के लगभग ढाई सौ कर्मठ कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

news facts-

नियुक्त होंगे विधानसभा से लेकर बस्ती स्तर के प्रभारी
23 से 25 फरवरी के बीच जबलपुर में होगी संघ की मैराथन बैठक
संघ के 250 कार्यकर्ता सम्भालेंगे लोकसभा चुनाव में जबलपुर की कमान

जमीनी स्तर पर होगा तगड़ा नेटवर्क-
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संघ प्रत्येक विधानसभा का एक प्रभारी नियुक्त करेगा। यानी जिले की आठ विधानसभाओं में आठ प्रभारी होंगे। इसी तरह से 21 नगर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा 202 बस्तियों में भी एक-एक प्रभारी नियुक्त होंगे। यानी जबलपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को जीत दिलाने का दारोमदार संघ के कार्यकर्ताओं पर होगा।

शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित
फिलहाल संघ के कार्यकर्ता बस्ती स्तर पर जाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सभी से ये भी अपील की जा रही है कि सैनिकों के परिवारों की हर संभव मदद के लिए आगे आएं। संघ के कार्यकर्ता स्वयं भी ‘वीर’ ऐप के जरिए शहीदों के परिवारों की मदद के लिए राशि जमा कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो