scriptHoroscope : इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, इन्हें रहना होगा थोड़ा सावधान – साप्ताहिक राशिफल | laxmi ko prasan karne ke upay kismat ko acha kaise banaye horosscope | Patrika News

Horoscope : इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, इन्हें रहना होगा थोड़ा सावधान – साप्ताहिक राशिफल

locationजबलपुरPublished: Jul 20, 2019 11:49:34 pm

Submitted by:

abhishek dixit

Horoscope : इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, इन्हें रहना होगा थोड़ा सावधान – साप्ताहिक राशिफल

horoscope,remedies for negative venus in horoscope,remedies for shukra in horoscope,horoscope in hindi,horoscope prediction,horoscope article,

horoscope,remedies for negative venus in horoscope,remedies for shukra in horoscope,horoscope in hindi,horoscope prediction,horoscope article,

मेष- पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह पूर्व में किए नियोजित कार्य सफल बनाएगा। आंशिक क्लेश की स्थिति भी निर्मित होगी। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार परम्परा से हटकर कार्य की शुरुआत होगी। नौकरीपेशा में प्रगति व स्थान परिवर्तन का योग। महिला व छात्रवर्ग को डिजिटल एनालिसिस क्षेत्र में अवसर।
वृष- योग्यता के साथ बौद्धिक चातुर्य लम्बित प्रकरण को सुलझाएगा। धैर्य रखइन नीति निर्धारण पर ध्यान दें। सफलता के लिए सहयोग की आवश्यकता होगी। व्यापारियों को चूना, खड़ी, सफेद पत्थर से जुड़े क्षेत्र में दीर्घकालिक निवेश का लाभ। नौकरीपेशा में इच्छित पद की प्राप्ति से प्रसन्नता। महिला व छात्रवर्ग को डायमण्ड कटिंग में अवसर।
मिथुन- आर्थिक प्रगति से हद तक समस्या का निराकरण होगा। सम्बन्धों में नई ऊर्जा आएगी। पारिवारिक समस्याओं का भी समाधान होगा। व्यापारियों के लिए कपास, जूट, सूत आदि से संबंधित बाजार लाभप्रद रहेगा। नौकरीपेशा में परिवर्तन के साथ व्यवसायिक उन्नति होगी। महिला व छात्रवर्ग को कॉम्प्रेहेन्सिव क्षेत्र में राष्ट्रीय अवसर।
कर्क- भाई-बहनों का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सम्पत्ति का पक्षकारी बंटवारा हो सकता है। समन्वय के साथ कार्य स्वयं के अनुकूल कर सकते हैं। व्यापारियों को बाहरी क्षेत्र के व्यवसाय निवेश के बाद लाभ देंगे। नौकरीपेशा में संविधान से जुड़े क्षेत्र में अवसर। महिला व छात्रवर्ग को होटल मैनेजमेंट से संबंधित पैसिफिक क्षेत्र के अवसर।

horoscope,remedies for negative venus in </figure> horoscope , <a  href=remedies for shukra in horoscope , horoscope prediction ,” src=””>

सिंह- कार्यक्षेत्र से संबंधित संशोधन की आवश्यकता होगी। नयापन लाने के लिए क्षेत्रीय आधार पर परिवर्तन करना होगा। व्यापारियों को निवेश से जुड़े बाहरी सौदे आने वाले समय में आर्थिक देंगे। नौकरीपेशा में संबंधित विभाग का सहयोग मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को नेशनल डिफेंस अकादमी में भिन्न-भिन्न अवसर।
कन्या- संगठन व सहयोगियों का लाभ मिलेगा। आर्थिक निवेश के लिए बड़ी योजना पर कार्य किया जा सकता है। बाहरी निजी क्षेत्र में भी मौका मिलेगा। व्यापारियों के लिए स्माल कैप से जुड़े छोटे बाजार का लाभ इस सप्ताह मिल सकता है। नौकरीपेशा में प्रगति व आर्थिक पक्ष बढ़ेगा। महिला व छात्रवर्ग को व्यावसायिक प्रबंधन में अवसर।
तुला- सायंकाल तक समस्या रहेगी। अगले दिन से पक्ष के योग बनेंगे। आर्थिक व व्यावसायिक लाभ का संयोग बनेगा। नए सौदे भी हाथ आएंगे। व्यापारियों के लिए ग्रेन मार्केटिंग से जुड़ी वस्तुओं का बाजार फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन करना चाहेंगे। महिला व छात्रवर्ग को लक्ष्य को बदलते हुए अन्यत्र प्रयास करने होंगे।
वृश्चिक- प्रशासनिक समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्य के अवसर प्राप्त होंगे। नए-नए संसाधन की प्राप्ति होगी। व्यापारियों के लिए खड़ी फसल व जायद से संबंधित क्षेत्र में आर्थिक प्रगति होगी। नौकरीपेशा में कार्य व गुणवत्ता का प्रभाव दिखाई देगा। महिला व छात्रवर्ग को राजकीय विभागों में अवसर।

horoscope, </figure> remedies for negative venus in horoscope ,remedies for shukra in horoscope,horoscope prediction,” src=””><p class=धनु- सकारात्मक दृष्टिकोण समस्याओं का निराकरण करवाएगा। धैर्य रख कार्य की स्थिति पर ध्यान केन्द्रित करने से लाभ होगा। व्यापारियों के लिए फ्लोरीकल्चर से संबंधित क्षेत्र में मांग से लाभ। नौकरीपेशा में अकादमिक स्तर पर पदोन्नति। महिला व छात्रवर्ग को राजकीय विकास कार्य से संबंधित क्षेत्र में भिन्न-भिन्न अवसर।
मकर- विदेशी मित्रों के मिलने का समय है। संबंधों की आधारशिला पर नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है। योजनागत लाभ लेने का प्रयास करें। व्यापारियों को क्रूड ऑयल से जुड़े अन्तरराष्ट्रीय क्षेत्र में निवेश की योजना। नौकरीपेशा में परिश्रम व बौद्धिकता सहयोग प्रदान करेगी। महिला व छात्रवर्ग को इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अवसर।
कुंभ- हिल स्टेशन की यात्रा से संबंधित योजना बनेगी। कहीं-कहीं व्यावसायिक विस्तार का भी अनुक्रम सिद्ध होगा। सप्ताह अनुकूल है। आगे बढ़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग व इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद का क्षेत्र लाभ देगा। नौकरीपेशा में पदवृद्धि के साथ विदेश यात्रा का योग। महिला व छात्रवर्ग को हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अवसर।
मीन- चन्द्रमा का गोचर परिवर्तन की ओर इशारा कर रहा है। नई विचारधार के साथ शुरुआत होगी। परिवार व मित्रों का विशेष सहयोग मिल सकता है। व्यापारियों के लिए पारंपरिक कला क्षेत्र का व्यवसाय बाहरी क्षेत्र में लाभ देगा। नौकरीपेशा में इच्छित पद व वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को ग्रामीण इकाई से संबंधित अवसर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो