scriptशहर में सूरज का प्रकोप, पारा 39 डिग्री सेल्सियस, आज तेज बारिश की चेतावनी- देखें वीडियो | latest weather update, heavy rainfall today | Patrika News
जबलपुर

शहर में सूरज का प्रकोप, पारा 39 डिग्री सेल्सियस, आज तेज बारिश की चेतावनी- देखें वीडियो

मौसम में अगले 2 दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा

जबलपुरApr 25, 2024 / 12:04 pm

Lalit kostha

weather

weather

जबलपुर. शहर में सूरज का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। दोपहर को गर्म हवा के थपेड़ों से लोग हलाकान हो गए। शाम को फिर बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में अगले 2 दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से 25 अप्रेल को जबलपुर मे बारिश की चेतावनी है।
गर्म हवा के थपेड़ों ने किया हलाकान
आज तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी

weather
चक्रवात व पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। इसके अतिरिक्त मराठवाड़ा से लेकर कर्नाटक होते हुए केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवाओं के साथ कुछ नमी आने के कारण मौसम बदल रहा है। 26 अप्रेल तक बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।
पारा 39 डिग्री सेल्सियस

बुधवार को भी सुबह से ही गर्मी का असर रहा। तेज गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसाया। दिन ढलते ही बादल छाने लगे जो शाम तक गहरा गए। शाम को चली तेज हवा से मौसम में कुछ ठंडक आई। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य रहा। रात का न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य रहा। गुरुवार को तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

Home / Jabalpur / शहर में सूरज का प्रकोप, पारा 39 डिग्री सेल्सियस, आज तेज बारिश की चेतावनी- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो