scriptआज मिलेगा पत्नी का भरपूर प्यार, इनका दिन होगा कष्टदायी- आज का राशिफल | karwa chauth ka rashifal biwi ko kaise khush rakhe | Patrika News

आज मिलेगा पत्नी का भरपूर प्यार, इनका दिन होगा कष्टदायी- आज का राशिफल

locationजबलपुरPublished: Oct 27, 2018 08:25:14 am

Submitted by:

Lalit kostha

आज मिलेगा पत्नी का भरपूर प्यार, इनका दिन होगा कष्टदायी- आज का राशिफल

karwa chauth ka rashifal biwi ko kaise khush rakhe

karwa chauth ka rashifal biwi ko kaise khush rakhe

जबलपुर। शनिवार का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला है। कुछ लोगों को उनकी पत्नी का भरपूर प्यार मिलेगा। वहीं कुछ का दिन सामाजिक व आर्थिक परेशानियों के चलते कष्टदायी हो सकता है। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार शनिदेव का पूजन करें। हनुमान चालीसा का पाठ कर दिन की शुरुआत करें। दिन शुभ होगा।

 

आज का राशिफल
मेष-
व्यवसाय शुरू करने के पहले पूरी जानकारी विशेषज्ञ अनुभवी से लें। मानसिक तनाव बना रहेगा। जीवन साथी के व्यवहार में लाख समझाने पर भी कोई असर नहीं होगा।
वृषभ-
कारोबार में नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे। रुका पैसा मिलेगा। भवन भूमि से संबंधित जरूरी दस्तावेजों को संभालें और अच्छी तरह जांच करें, फिर निर्णय करें। मित्रों का साथ मिलेगा। संतान की उन्नति संभव है।
मिथुन-
अकारण हो रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिवार में उत्सव पूर्ण माहौल बना रहेगा। किसी अपने की निजी समस्या का समाधान खोजने में लगे रहेंगे। बीमारी में पैसा लगेगा। खानपान पर ध्यान दें।
कर्क-
दूसरों का दु:ख नहीं देखा जाता। मदद करने में आप अग्रसर रहते हैं। निर्णय शक्ति कमजोर होने से गलत फैसले लेने से बचें। पूंजी निवेश के लिए समय उपयुक्त है।
सिंह-
बिना कारण के क्रोध करना अच्छी बात नहीं है। आपके चिड़चिड़े स्वभाव से सभी लोग नाराज रहेंगे। विदेश जाने में आ रही परेशानी दूर होगी। पैसा कमाने की चाह में गलत मार्ग पर जाने से बचें, अन्यथा पैसा और नाम दोनों हाथ से जाएंगे।
कन्या-
जो चाहा वो पाया। अपनी मेहनत से अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। पिता के साथ ताल-मेल स्थापित होगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आजीविका के लिए यात्रा करना होगा। वाहन सुख मिलेगा। धन आगमन संभव है।
तुला-
दुविधा की स्थिति निर्मित होगी। फैसले लेने में अक्षम रहेंगे। किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। प्रियजन से मुलाकत होगी। विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी, पर पहले अपने पितृ को प्रसन्न करें।
वृश्चिक-
अपने वाक चातुर्य से काम पूरा करेंगे। जो आपकी निंदा करते थे, वे ही आपका गुणगान करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि वाला है। पारिवारिकजनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी।
धनु-
काम पूरे न होने की वजह से उदास रहेंगे। आज का दिन बहुत सारे कटु अनुभव करवा सकता है। जीवन में आ रहे उतार से तनाव बढ़ेगा। आर्थिक संकट से मुक्ति मिल सकती है। संतान की किसी निजी समस्या को सुलझाने में लगे रहेंगे।
मकर-
अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें, उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव।
कुम्भ-
आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार और दाम्पत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन से लाभ होगा। यात्रा के योग हैं, जो लाभप्रद होगी।
मीन-
परिजनों के साथ आनंदप्रद यात्रा हो सकती है। व्यवसायिक नए अनुबंध सफल होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों से निजी संबंध स्थापित हो सकते हैं। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। न्याय पक्ष उत्तम है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो