scriptHoroscope : इस हफ्ते इन राशियों के लिए बन रहा नौकरी में प्रमोशन का योग, इन पर रहेगी लक्ष्मी की कृपा | horoscope naukri me promotion ke liye mantra astrology prediction | Patrika News

Horoscope : इस हफ्ते इन राशियों के लिए बन रहा नौकरी में प्रमोशन का योग, इन पर रहेगी लक्ष्मी की कृपा

locationजबलपुरPublished: Aug 24, 2019 07:58:23 pm

Submitted by:

abhishek dixit

Horoscope : इस हफ्ते इन राशियों के लिए बन रहा नौकरी में प्रमोशन का योग (25 से 31 अगस्त)

Horoscope

Horoscope

मेष- मृगशिरा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह व्यावसायिक हित सिद्धि करवाएगा। एशिया पेसिफिक सेक्टर में लाभ के योग है। व्यापारियों को पारम्परिक हस्तशिल्प का क्षेत्र सैलानियों को आकर्षित करेगा। इसमें लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में प्रगति होगी। महिला व छात्रवर्ग को नीति निर्धारण से संबंधित राजकीय क्षेत्र में अवसर।
वृष- उत्साह से परिपूर्ण यह सप्ताह योजनाओं को आयाम देगा। पुराने कार्य से संबंधित नवीनता का उद्घोष होगा। व्यापारियों के लिए सौन्दर्य प्रसाधन से संबंधित बाजार बाहरी क्षेत्रों से लाभ देगा। नौकरीपेशा में परिवर्तित कार्यशैली वरिष्ठों को प्रभावित करेगी। महिला व छात्रवर्ग को डिजिटल डायरेक्शन में अन्तरराष्ट्रीय अवसर।
मिथुन- दिवस मध्य में राशि पर चन्द्र का गोचर है। मिश्रित विचारधारा के साथ कार्यशैली का विकास करेंगे। इस सप्ताह दो बड़े कार्य होने की संभावना है। व्यापारियों के लिए संबंधित क्षेत्र अच्छा प्रतिसाद देगा। नौकरीपेशा में निजी क्षेत्र का बाहरी अवसर आर्थिक प्रगति देगा। महिला व छात्रवर्ग को भौतिकीय प्रबंधन के क्षेत्र में अवसर।
कर्क- बुधवार दोपहर तक अस्थिरता वाला वातावरण रहेगा। कार्य की ऊहापोह बनी रहेगी। गुरुवार से परिवर्तित परिस्थितियां आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। व्यापारियों के लिए सामुद्रिक प्रकल्प का एंटीक बाजार श्रेष्ठ लाभ देगा। नौकरीपेशा में परिश्रम व सहयोगियों का प्रभाव दिखाई देगा। महिला व छात्रवर्ग को रासायनिक क्षेत्र में अवसर।

Horoscope Weekly 20 July To 25th July Rashifal Astrology In Hindi

सिंह- लाभ के योग हैं। परेशानियों का हल होगा। नए सिरे से कार्य योजना बनेगी। परिस्थितियों को हल करने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए फसलों से संबंधित दीर्घकालिक निवेश लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में उच्च प्रशासकीय पद से संबंधित क्षेत्र का लाभ। महिला व छात्रवर्ग को राजकीय अकादमिक अवसर।
कन्या- कार्य क्षेत्र विस्तार होने से समस्याएं सुलझेगी। व्यक्ति विशेष के माध्यम से सफलता अर्जित करेंगे। व्यापारियों को एमसीएक्स गोल्ड का मार्केट ऑफ बीट लाभ देगा। नौकरीपेशा में स्तरीय सेवाकार्यों का अवसर प्राप्त होगा। महिला व छात्रवर्ग को व्याख्याता के पद के क्षेत्र में विश्वविद्यालयीन अवसर।
तुला- मित्र व परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यक्ति व संस्थान का आर्थिक लाभ मिल सकता है। किए गए कार्यों का अनुशीलन करें। व्यापारियों के लिए रेशम से जुड़े व्यापार में अन्तरराष्ट्रीय मांग आएगी। नौकरीपेशा में अलग कार्यशैली नई पहचान होगी। महिला व छात्रवर्ग को वेब सीरीज से जुड़े क्षेत्र में अवसर।
वृश्चिक- खड़ाष्टक चन्द्रमा रहेगा। वैचारिक मतभेद की संभावना हैं। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण करें। गुरुवार से स्थिति अनुकूल होगी। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह ठहरने वाला है। निवेश से बचना होगा। नौकरीपेशा में कनिष्ठ वर्ग से परेशानी आएगी। महिला व छात्रवर्ग को लक्ष्यगत सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।

Horoscope Astrology

धनु- समसप्तक चन्द्रमा दोपहर से लाभ देना शुरू करेगा। अगले तीन दिन कार्य से संबंधित संरचनाओं का लाभ देने वाले रहेंगे। व्यापारियों के लिए रवि, सोम, मंगल वृद्धि व लाभ के लिए श्रेष्ठ हैं। नौकरीपेशा में संबंधित पद का बढ़ते क्रम में लाभ दिखेगा। महिला व छात्रवर्ग को आध्यात्मिक प्रशिक्षु के क्षेत्र में राष्ट्रीय अवसर।
मकर- मंगलवार शाम से स्थिति में बदलाव आएगा। अगले चार दिनों में कार्य की रूपरेखा बनाने से लाभ होगा। निवेश व व्यापार का रूख स्पष्ट होगा। व्यापारियों को इलेक्ट्रॉनिक्स व सर्जिकल उपकरण क्षेत्र लाभ देगा। नौकरीपेशा में बाहरी अवसरों का प्रारंभिक लाभ दिखेगा। महिला व छात्रवर्ग को इलेक्ट्रो होम्योपैथी में अवसर।
कुंभ- राज्य स्तरीय पद प्राप्ति के योग। पैतृक सम्पत्ति का मसला सुलझ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से बौद्धिक परिवर्तन करना होगा। अन्यत्र सोच लाभ दे सकती है। व्यापारियों के लिए आणविक अनुसंधान के क्षेत्र में लाभ। नौकरीपेशा में परिश्रम व बौद्धिकता का समायोजन उन्नति देगा। महिला व छात्रवर्ग को एयरोनॉटिक में अवसर।
मीन- भाग्य का सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। पिता पक्ष से सराहनीयता मिलेगी। कर्म व भाग्य का समानान्तर संतुलन बनाएंगे। व्यापारियों के लिए मंडी से जुड़े सौदे लाभप्रद। नौकरीपेशा में बाहरी अवसरों का प्रबंधकीय पारिश्रमिक लाभ मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को होटल मैनेजमेंट से संबंधित क्षेत्र में अवसर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो