scriptआज का हिन्दू पंचांग और चौघडिय़ा | hindu calendar nakshatra calculator aaj ka panchang | Patrika News

आज का हिन्दू पंचांग और चौघडिय़ा

locationजबलपुरPublished: Dec 15, 2018 09:57:22 am

Submitted by:

Lalit kostha

आज का हिन्दू पंचांग और चौघडिय़ा

aaj ka panchang

aaj ka panchang

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: रवि उस्मानी: 7, अयन : दक्षिणायण, ऋतु : हेमंत, मास : मार्गशीर्ष, पक्ष : शुक्ल
तिथि
रात्रि 2.4 तक जया तिथि अष्टमी उपरांत रिक्ता तिथि नवमीं रहेगी। जया तिथि में सभी प्रकार के शुभ कार्य सम्पादित किए जा सकते हैं इस तिथि में क्रय विक्रय, वस्त्रअलंकार, खनिज सम्पदा, ग्रहारम्भ, धर्म अध्यात्म, सत्संग, तीर्थयात्रा तथा औषधि सेवन से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। समय शुद्धि पर विचार आवश्यक रहता है।
योग
रात्रि 11.35 तक सिद्धि उपरांत व्यतिपात योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु दोपहर तक समय अनुकूल है
विशिष्ट योग
भद्रा तथा मृत्युबाण योग होने के कारण आज किसी मांगलिक कार्य का सुखद योग नहीं है। दैनिक कार्य सही है।
करण
सूर्योदय काल से गर उपरांत विष्टि तदनंतर वणिज करण का प्रवेश होगा। करण गणना सामान्य है।
नक्षत्र
उग्रसंज्ञक ऊध्र्वमख नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद रात्रि 9.57 तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शिक्षा, शिल्प विद्या कारीगरी, उपनयन, जलयंत्रनिर्माण, खनिज सम्पदा से जुड़े कार्य मंगलकारी माने जाते हंै, वहीं उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र कारीगरी, साहस, कृषि तथा मशीनरी से जुड़े कार्य हेतु अत्यंत शुभ माना जाता है।
शुभ मुहूर्त
आज उग्रकर्माचरण, इष्टिका दहन, कर्जनिपटारा, कानूनी सलाह, पत्र लेखन, शिल्प विद्या, शस्त्र शिक्षा, जीर्णग्रहप्रवेश जैसे कार्यों के लिए दिन शुभ तथा अनुकूल रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए
आज सूर्योदय प्रात: 7.30 से 9.00 शुभ दोपहर 1.30 से 4.30 लाभ, अमृत तथा रात्रि 9.00 से 10.30 शुभ की चौघडिय़ा सुखद तथा अनुकूल रहेगी।
व्रतोत्सव
आज आज शनि रिक्ता सिद्ध योग के साथ श्री हनुमत आराधना का विशेष समय रहेगा, शनि ग्रह की अनुकूलता के लिए यह आराधना उत्तम रहेगी।
चन्द्रमा : दोपहर 3.26 तक कुम्भ राशि में उपरांत गुरु प्रधान राशि मीन राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के वृश्चिक राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित है, सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पश्चिम दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है। राहुकाल: दोपहर 10.30.00 बजे से 12.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्मे बालकों का नामाक्षर ेसा,सी,सू अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे बालको की राशि कुम्भ होगी, रात्रि 9.57 के उपरांत जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद रहेगा। कुम्भ राशि के जातक प्राय: निडर साहसी, पराक्रमी, बुद्धिमान, तेजस्वी, विवेकवान, निपुण, कलाप्रेमी, अधिक मित्र वाले तथा उदारवादी प्रवृति के होते हैं। सैन्य सेवा, अथवा चिकित्सा के क्षेत्र में सफल रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो