script

देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी के कुलपति ने किया यौन शोषण! महिला ने किया खुलासा

locationजबलपुरPublished: Nov 16, 2018 10:38:46 am

Submitted by:

Lalit kostha

देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी के कुलपति ने किया यौन शोषण! महिला ने किया खुलासा

high profile women

high profile women

जबलपुर। यौन शोषण के खिलाफ अब पीडि़त महिलाएं युवतियां खुलकर सामने आने लगी हैं। फिर चाहे अंजाम जो हो वे तनिक भी नहीं डरती हैं। दबंगों से लेकर हाईप्रोफाइल मामलों में पीडि़तों ने दिलेरी से मोर्चा खोला है। ऐसे कई मामले हैं जिनमें बड़े बड़े धुरंधर जमींदोज हो गए। एक नया मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी के कुलपति पर नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण का आरोप लगा है। महिला ने इस बात का खुलासा करने बकायदा पत्रकारवार्ता की। जहां उसने कुलपति पर नौकरी दिलाने के नाम पर उसका यौन शोषण करने की बात कही। उसने कुछ सबूत दिखाने का भी दावा किया है। हालांकि कुलपति ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

NEWS FACTS- कुलपति पर यौन शोषण का आरोप

यह है मामला-
नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विवि के कुलपति पर एक महिला का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। महिला ने पत्रकारवार्ता में आरोप लगाया कि पुलिस उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं कर रही है। गढ़ा क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय विधवा महिला ने आरोप लगाया कि उसके डॉगी के इलाज में लापरवाही की शिकायत लेकर वह फरवरी में कुलपति डॉ. पीडी जुयाल के पास गई। अधिवक्ता अमन शर्मा, कोपल गंधर्व ने आरोप लगाया कि नौकरी लगवाने का लालच देकर उसका यौन शोषण किया। 17 मार्च को कुलपति उसे रीवा भी ले गए। लेकिन, कुछ दिनों बाद वे मुकर गए।
वेटरनरी विश्वविद्यालय प्रशासन ने आपात बैठक कर कुलपति पर लगाए गए आरोपों की निंदा की। विवि अधिकारियों व कर्मियों ने इसे कुलपति के खिलाफ साजिश बताते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही। उधर, कुलपति डॉ. जुयाल ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है। उन्होंने आरोप को साजिश बताया है।

ट्रेंडिंग वीडियो