scriptमप्र में भारी बारिश की चेतावनी, अंधड़ के साथ गरजी बिजली, जमकर हुई बारिश- देखें वीडियो | Heavy rain warnings in MP | Patrika News

मप्र में भारी बारिश की चेतावनी, अंधड़ के साथ गरजी बिजली, जमकर हुई बारिश- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Feb 15, 2019 11:07:56 am

Submitted by:

Lalit kostha

मप्र में भारी बारिश की चेतावनी, अंधड़ के साथ गरजी बिजली, जमकर हुई बारिश- देखें वीडियो

Heavy rain warnings in MP

Heavy rain warnings in MP

जबलपुर। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही भारी बारिश की चेतावनी दी थी। जिसके बाद शुक्रवार सुबह तेज अंधड के साथ बारिश होने लगी है। सुबह 5:30 बजे से अचानक ठंडी तेज हवाएं चलने लगी थीं। फिर बिजली कडकऩे के साथ ही बादलों ने तेरी से पूरे शहर में डेरा डाल लिया। सुबह 7 बजे बिजली गरजने के बीच ही बारिश शुरू हो गई। जिससे सुबह का तापमान अचानक बहुत नीचे पहुंच गया। गुरुवार को जहां गर्मी का एहसास हो रहा था, वहीं शुक्रवार सुबह एक बार फिर ठंड लौट आई। लोग सुबह रजाई में ही दुबके रहे। सबसे ज्यादा परेशान स्कूल जाने वाले बच्चे हुए। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादलों के छाए रहने का अनुमान है। दिन और रात के तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है।

 

गुरुवार को गर्मी का एहसास-
बर्फबारी रुकने और हवा की दिशा बदलने से लगातार पारा चढ़ रहा है। बीते छह दिन में अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री तक बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में पांच दिन में आठ डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई है। पारे के लगातार उछाल से गुरुवार को मौसम पूरी तरह बदल गया। पूरे चौबीस घंटे तापमान सामान्य से अधिक बना रहा। इस साल ठंड के कई दौर के बाद यह सम्भवत: पहला मौका है, जब किसी दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक था। सूरज चढऩे के साथ ही दोपहर के वक्त तो मौसम पूरी तरह बदल गया। धूप देखकर ऐसा लगा जैसे ठंड गायब हो गई। हालांकि, सुबह और देर शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है।
सडक़ों पर बदला नजारा
करीब सप्ताह भर के बाद हवा का रुख बदलकर गुरुवार को दक्षिणी हो गया। अरब सागर की ओर से आ रही नमी वाली हवा से मौसम पूरी तरह बदल गया। दिन में ठंड का अहसास नहीं होने पर सडक़ों का नजारा बदल गया। अधिकतर लोग गर्म कपड़े के बिना ही निकले। देर रात तक लोगों की चहलकदमी भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी हवा करीब चार किमी प्रति घंटे की गति से चली। अभी तक उत्तर या उत्तर पूर्वी हवा चल रही थी। हवा की दिशा बदलने के साथ ही रात के वक्त भी ठंड कमजोर पड़ गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। यह समाान्य से चार डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग में वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता के अनुसार शुक्रवार को जिले में कुछ स्थानों में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो