scriptGuru Purnima 2018 – पूर्णिमा पर गुरु पूजा का यहां होगा सबसे बड़ा कार्यक्रम | gurupurnima 2018 timing for guru puja | Patrika News

Guru Purnima 2018 – पूर्णिमा पर गुरु पूजा का यहां होगा सबसे बड़ा कार्यक्रम

locationजबलपुरPublished: Jul 27, 2018 08:42:48 am

Submitted by:

deepak deewan

गुरु पूजा का सबसे बड़ा कार्यक्रम

gurupurnima 2018 timing for guru puja

gurupurnima 2018 timing for guru puja

जबलपुर. गुरु पूर्णिमा पर शुक्रवार को संस्कारधानी के विभिन्न मठ, मंदिर, आश्रम व अन्य स्थानों पर गुरु पूजन होगा। इस दिन चंद्र ग्रहण की सूतक शुरू होने के साथ ही गुरु पूजन पर विराम लग जाएगा। दोपहर 2.30 बजे से पहले मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे। इस दिन शहर का सबसे बड़ा आयोजन सिविक सेंटर में होगा। यहां स्थित बंगलामुखी सिद्धपीठ शंकराचार्य मठ में प्रात: 11 बजे शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का पादुका पूजन होगा। जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का पादुका पूजन ब्रम्हचारी चैतन्यानंद महाराज एवं राजेन्द्र शास्त्री के सानिध्य में होगा। आसपास के कई शहरों से शंकराचार्य के भक्त और समर्थक इस कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी संख्या में यहां आए हैं।

आर्ट ऑफ लिविंग- आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा श्रीश्री रविंशकर महाराज के अनुयायियों द्वारा महोत्सव का आयोजन किया गया है। संस्था के रितुराज असाठी के अनुसार मदनमहल स्टेशन के पास होटल अन्नपूर्णा में बैंगलुरू से ऋषि देवव्रत के सानिध्य में प्रात: 7 से 9 बजे तक व शाम 6 बजे से क्राइस्ट स्कूल के सामने आर्ट ऑफ लिविंग केन्द्र में भजन संध्या होगी।
गीताधाम ग्वारीघाट- जगतगुरु श्यामदेवाचार्य महाराज के सान्निध्य में गुरु पूजन प्रात: 8 बजे से होगा। भागवत कथा का समापन भी होगा।
भारत सेवा आश्रम संघ- स्वामी भूदेवानंद के अनुसार भारत सेवा आश्रम संघ राइट टाउन में संस्था के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद महाराज का पादुका पूजन, गुरुवंदना, गुरु आरती एवं विश्वशांति महायज्ञ प्रात: 8 बजे से किया जाएगा।
परम्बाधाम – ग्वारीघाट रोड मां राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर परंबाधाम में आचार्य डॉ. बाल गोविंद शास्त्री के सान्निध्य में महोत्सव प्रात: 8 बजे से होगा।
महाआरती- संत रविदास विचार मंच की ओर से पूजन-अर्चन एवं महाआरती की जाएगी। आयोजन लालमाटी स्थित कार्यालय में शाम 7 बजे होगा। इसके पश्चात प्रसाद वितरित किया जाएगा।
दादा दरबार- ग्वारीघाट सिद्ध दादा दरबार में स्वामी पगलानंद के सानिध्य में प्रात: 5 बजे से आयोजन होंगे।
नारायण धाम सुहागी- सुहागी टीआई बंगला के पास नारायण धाम में आचार्य डॉ. दिनेश द्विवेदी के सान्निध्य में प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यक्रम होंगे।
गायत्री धाम- सुहागी गायत्री धाम में स्वामी विनेवरानंद महाराज के सान्निध्य में गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा का पादुका पूजन व भंडारा होगा।
पतंजलि योग समिति- पतंजलि योग समिति से जुड़े योग गुरू कमलेश चड़ार एवं सुंदर लाल गुप्ता को समस्त साधकों की ओर से सम्मानित किया जाएगा। दोनों योग गुरू करीब आठ वर्ष से लोगों को नि:शुल्क योग प्रशिक्षण दे रहे हैं।
भाजपा कार्यालय- आद्यगुरु शंकराचार्य का पूजन भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा दोपहर 12 बजे दीक्षितपुरा स्थित मिश्रबंधु कार्यालय में किया जाएगा। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कहा कि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
यहां भी होंगे आयोजन- शिवसेना सत्संग समाज कैलाशधाम सिद्धपीठ मटामर में योगेश्यवर दादा ठन-ठन पाल महाप्रभु के मंदिर में प्रात: 10 बजे से आयोजन होंगे। अघोरी बाबा मंदिर मनमोहन नगर में 151 फीट का झंडा चढ़ाया जाएगा। राकेश समुदे्र, मगन , दीपक चौहान के अनुसार चेरीताल मरही माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रीशक्तिपीठ आश्रम काली मंदिर शोभापुर में शुक्रवार गुरु पूर्णिमा हरिबाबा के सानिध्य में प्रात: 8 बजे से आयोजन होंगे। सिद्ध गणेश मंदिर के संस्थापक ब्रम्हर्षि रामबहादुर के सान्निध्य में महोत्सव प्रात: 7 बजे से होगा। आद्य शंकराचार्य चौक छोटी लाइन फाटक समन्वय सेवा केन्द्र में महोत्सव प्रात: 9 बजे से होगा। समन्वय परिवार के कैलाश गुप्ता के अनुसार निवृत शंकरचार्य स्वामी डॉ. सत्यमित्रानंद गिरी महाराज का पादुका पूजन होगा।
श्रीसर्व विद्या ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में ज्योतिष संस्थान शांति नगर में सुबह 7.30 से दोपहर तीन बजे तक आचार्य पंडित संचिन देव महाराज द्वारा रुद्राभिषेक किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो