scriptइन राशियों को सरकारी नौकरी का योग, प्रमोशन का मिलेगा इनको फायदा- राशिफल | government job pane ka mantra today horoscope in hindi | Patrika News

इन राशियों को सरकारी नौकरी का योग, प्रमोशन का मिलेगा इनको फायदा- राशिफल

locationजबलपुरPublished: Feb 22, 2019 10:00:39 am

Submitted by:

Lalit kostha

इन राशियों को सरकारी नौकरी का योग, प्रमोशन का मिलेगा इनको फायदा- राशिफल
 

rush of unemployed youth in verification of employment registration

rush of unemployed youth in verification of employment registration

मेष- खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखाव से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे।
वृषभ- काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में पूछपरख बढ़ेगी।
मिथुन- आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय पर ध्यान देना जरूरी। संयम से काम लें। खुश रहें।
कर्क- समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी।व्यापार-व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बडाएंगे। आज साहस-पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।
सिंह- आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। प्रेम-प्रसंग की संभावना है। उधार लिया पैसे की चिंता रहेगी।
कन्या- आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें। संयम से काम लें। क्रोध काम बिगाड़ सकता है।
तुला-आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बल बूते पर आगे बढेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक- अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाह हैं। नए व्यापार में निवेश के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी। क्रोध से काम लेंगे तो परेशानी में आ जाऐंगे। संयम बरतें।
धनु- अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख-साधन बढेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।
मकर- नौकरी में बदलाव चाहते हैं, लेकिन फैसला लेने में अस्मन्जस्य की स्थित्ति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।
कुम्भ- समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदले। दूसरों की उन्नति से दुखी न हो आप मेहनत करे और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद हल होंगे।
मीन- समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। साथी की भावनाओं का अपमान न करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो