scriptgirls pics viral : स्नेहा की सुंदरता से जलती थी रिया, इंस्टाग्राम पर डाल दी अश्लील फोटो कर दिए गंदे कमेेंट | girls hot pics viral in instagram, friends viral this | Patrika News

girls pics viral : स्नेहा की सुंदरता से जलती थी रिया, इंस्टाग्राम पर डाल दी अश्लील फोटो कर दिए गंदे कमेेंट

locationजबलपुरPublished: Aug 21, 2019 03:32:59 pm

Submitted by:

Lalit kostha

– रिया, स्नेहा की सुंदरता से जलती थी
– उस पर गंदे गंदे कमेंट कर बदनाम करना शुरू कर दिया
– फोटो का दुरुपयोग कर इंस्टाग्राम पर उसके नाम से फर्जी आईडी बनाई
– स्नेहा को गंदे व अश्लील मैसेज किए

instagram

instagram

जबलपुर। स्नेहा और रिया दोनों सहेलियां एक दूसरे के सुख दुख में साथ रहती थीं, वे हर बात एक दूसरे से शेयर भी करतीं। लेकिन रिया, स्नेहा की सुंदरता से जलती थी। इसके अलावा अन्य बातें भी उसे अच्छी नहीं लगती थीं। तब बदला लेने के लिए रिया ने स्नेहा का फर्जी इंस्टाग्रमा एकाउंट बनाकर उसकी अश्लील फोटो पोस्ट करने लगी। इसके साथ ही उस पर गंदे गंदे कमेंट कर बदनाम करना शुरू कर दिया था। जब स्नेहा को उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर दिखीं तो वह दंग रह गई। उसने तत्काल सायबर सेल में शिकायत कर एकाउंट बनाने वाले को खोजने की मांग की। सायबर सेल ने जब खुलासा किया तो बदनाम करने वाली उसकी पक्की सहेली रिया ही निकली। सायबर क्राइम के तहत रिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(नोट: दोनों सहेलियों के काल्पनिक नाम लिखे गए हैं।)

 

facebook-whatsapp-instagram-660.jpg

यह है मामला
स्टेट सायबर सेल टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया स्नेहा (काल्पनिक नाम) गढ़ा निवासी ने सायबर सेल में एक शिकायत दी थी। जिसके अनुसार उसकी फोटो का दुरुपयोग कर इंस्टाग्राम पर उसके नाम से फर्जी आईडी बनाई, तथा उसके फोटो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पोस्ट कर दिए गए हैं। इसके अलावा उन फोटो को फोटोशॉप के माध्यम से गंदा व अश्लील बनाया गया, साथ ही गंदे गंदे कमेंट कर बदनाम किया जा रहा है।

शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए सबसे पहले फर्जी इंस्टाग्राम आईडी को बंद कराया गया। साथ ही आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला भी दर्ज कर लिया गया। जांच के दौरान स्नेहा की सहेली रिया से पूछताछ की गई तो उक्त काम उसी के द्वारा किया जाना पाया गया। पूछताछ में रिया ने बताया कि स्नेहा उसके साथ कॉलेज में पढ़ती थी। वह उसकी सुंदरता सहित अन्य व्यक्तिगत कारणों से ईष्र्या रखती थी। इसी के चलते उसने स्नेहा को गंदे व अश्लील मैसेज किए। साथ ही बदनाम करने की दृष्टि से इंस्टाग्राम पर उसके नाम का फर्जी एकाउंट बनाकर फोटो भी पोस्ट कर दिए। ताकि उसकी बदनामी हो जाए। लेकिन उसने बदनामी से डरने के बजाय स्टेट सायबर सेल में शिकायत कर दी। जांच के बाद स्टेट सायबर सेल ने रिया को गिरफ्तार करते हुए उस पर कार्रवाई की है। रिया के परिजनों को भी इसकी सूचना दी जा चुकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो