scriptभाइयो-बहनो में हूं आपका दोस्त अमीन सयानी…शांत हो गई रेडियो की ये मखमली आवाज | famous former radio presenter ameen sayani died at the age of 91 year | Patrika News
जबलपुर

भाइयो-बहनो में हूं आपका दोस्त अमीन सयानी…शांत हो गई रेडियो की ये मखमली आवाज

प्रसिद्ध रेडियो एंकर अमीन सयानी का निधन, जबलपुर में आज भी हैं चाहने वाले

जबलपुरFeb 21, 2024 / 02:00 pm

Lalit kostha

ameen sayani voice

Amen Sayan-Former radio announcer

जबलपुर. गुजरे जमाने के प्रसिद्ध रेडियो एंकर अमीन सयानी का हार्ट अटैक आने से 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी आवाज ही उनकी पहचान रही है। 7 दशकों से ज्यादा समय तक वे ऑल इंडिया रेडियो के सबसे अच्छे एंकर रहे। उनके द्वारा बोले जाने वाले शब्द भाइयो और बहनों आज भी लोगों के जहन में गूंजता है। संस्कारधानी में उनके चाहने वाले आज भी मौजूद हैं। सयानी के स्वर्गवास की खबर पाकर संगीत जगत से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं।

 

 

https://twitter.com/narendramodi/status/1760198946037576018?ref_src=twsrc%5Etfw

54 हजार कार्यक्रम देने का रिकॉर्ड
वरिष्ठ साहित्यकार पंकज स्वामी के अनुसार ने अपने कॅरियर की शुरुआत में अंग्रेजी ब्रॉडकास्टर के रूप रूप में की थी, लेकिन आजादी के बाद जब हिन्दी रेडियो का चलन बढ़ा तो वे भी इस ओर आ गए। वे देश के इकलौते ऐसे रेडियो एंकर रहे हैं जिन्होंने किसी एक रेडियो के लिए 54 हजार से ज्यादा कार्यक्रम प्रस्तुत किए और उन्हें अपनी आवाज दी। इसके अलावा 19 हजार से अधिक जिंगल्स गाए व कई प्रसिद्ध टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल्स, फिल्मों में भी बैकग्राउंड में आवाज दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो