script

धमाकों से दहला पनागर, मचा हड़कंप – देखें लाइव वीडियो

locationजबलपुरPublished: Jun 07, 2019 11:55:39 am

Submitted by:

virendra rajak

धमाकों से दहला पनागर, मचा हड़कंप – देखें लाइव वीडियो

Explosion, Hour Blowing Fire ... View Video

Explosion, Hour Blowing Fire … View Video

जबलपुर, जबलपुर के नजदीक पनागर में सुबह के वक्त सब सामान्य था, लोग घरों में अपने दैनिक कार्य कर रहे थे, इस दौरान एक जोरदार धमाका हुआ। जो लोग सडक़ पर थे, वो जान बचाकर यहां वहां भागे, तो कुछ अपने घरों से बाहर निकल आए। यहां कमानिया गेट स्थित मुख्य बाजार के पास अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ऑयल होने के कारण आग लगातार बढ़ती जा रही थी। करंट के डर से किसी ने आग बुझाने का भी प्रयास नहीं किया, तो ट्रांसफार्मर में लगे उपकरण फूटने लगे। जिस कारण दहशत छा गई।
जानकारी लगने के काफी देर बाद विद्युत मंडल की टीम वहां पहुंची। इलाके की विद्युत व्यवस्था बंद कर दी गई। जिसके बाद सुधार कार्य शुरू किया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर बदला जा सका। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।