scriptदशहरा लाइव वीडियो: 3.5 करोड़ के गहने पहनकर निकलीं देवी मां, देखने बेकाबू हुई भीड़ | durga ji wear 3.5 crore rupees gold jewellery | Patrika News

दशहरा लाइव वीडियो: 3.5 करोड़ के गहने पहनकर निकलीं देवी मां, देखने बेकाबू हुई भीड़

locationजबलपुरPublished: Oct 20, 2018 12:30:12 pm

Submitted by:

Lalit kostha

दशहरा लाइव वीडियो: 3.5 करोड़ के गहने पहनकर निकलीं देवी मां, देखने बेकाबू हुई भीड़

दशहरा लाइव वीडियो: 3.5 करोड़ के गहने पहनकर निकलीं देवी मां, देखने बेकाबू हुई भीड़

दशहरा लाइव वीडियो: 3.5 करोड़ के गहने पहनकर निकलीं देवी मां, देखने बेकाबू हुई भीड़

जबलपुर। माता की नौ दिन सेवा पूजा के बाद दहशरा पर्व के अवसर पर उनकी विदाई धूमधाम से की गई। समूची संस्कारधानी माता के जयकारों से गूंज उठी। हर तरफ माता के जयकारे ही सुनाई दे रहे थे। परंपरा अनुसार माता का विदाई समारोह तीन पत्ती चौक नगर निगम से शुरू हुआ। जहां प्रथम नागरिक महापौर स्वाति गोडबोले, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर, निगमायुक्त, विधायक अंचल सोनकर समेत अन्य नेताओं व गणमान्य नागरिकों ने श्रीराम चंद्र व माता रानी का पूजन किया। इसके बाद नगर सेठानियों ने दशहरा चल समारोह की अगुवाई की।

सेठानियों को देखने उमड़े लोग
लाखों रुपयों के गहनों, हीरे जवाहरात से सुसज्जित नगर सेठानियां मां सुनरहाई और नुनहाई वाली माता के दर्शन को लोग उमड़ पड़े। उनकी आभा देखते ही बन रही थी। खूबसूरत गहनों और हीरों की दमक श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। एक अनुमान के अनुसार दोनों सेठानियों ने साढ़े तीन करोड़ के गहने धारण किए हुए थे। जिसमें कई किलो सोना व चांदी समेत हीरा, मोती व माणिक शामिल थे। जानकारी के अनुसार इन समितियों में लोग चंदा में पैसों की अपेक्षा सोना चांदी दान करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो