scriptमहेश्वर खंड का वर्णन करते हुए शिव महिमा बताई | Dharmik aayojan in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

महेश्वर खंड का वर्णन करते हुए शिव महिमा बताई

त्रिशूल भेद में स्कंद पुराण कथा के शुभारम्भ पर निकली कलश शोभायात्रा

जबलपुरJan 11, 2023 / 06:23 pm

Sanjay Umrey

त्रिशूल भेद में स्कंद पुराण कथा के शुभारम्भ पर निकली कलश शोभायात्रा

त्रिशूल भेद में स्कंद पुराण कथा के शुभारम्भ पर निकली कलश शोभायात्रा

जबलपुर। नर्मदा तट स्थित त्रिशूल भेद न्यू भेडाघाट मार्ग पर सोमवार को स्कंद महापुराण कथा, 18 महापुराण मूल पाठ एवं महामृत्युंजय जप यज्ञ का कलश शोभायात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ। मंत्रोच्चार एवं मां नर्मदा के जयकारों के बीच भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। कथा व्यास डॉ. सत्येन्द्र स्वरूप व संत सेवा भारती के सानिध्य में यात्रा निकली।
डॉ. सत्येंद्र स्वरूप ने कहा कि जिस प्रकार भगवान शिव हैं, उसी प्रकार भगवान विष्णु हैं। इन दोनों में कोई अंतर नहीं है। महेश्वर खंड का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि इस खंड में कई छोटे-बड़े तीर्थों का वर्णन करते हुए शिव महिमा गाई गई है। उन्होंने ब्रह्मा, विष्णु, शिव, इंद्र, गंधर्व, ऋषि-मुनि, दानव-दैत्य की कथाओं का वर्णन किया।
श्रीकृष्ण रुकमणि विवाह का वर्णन किया
जबलपुर. छोटी लाइन फाटक आदि शंकराचार्य चौक स्थित समन्वय सेवा केंद्र में आयोजित श्रीमद् भागवत् कथा के छठे दिन सोमवार को कथावाचक शुकदेवाचार्य ने कालिया नाग के मर्दन की कथा सुनाई। इस प्रसंग में भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ के बल, प्रताप और पराक्रम की कथा व श्रीकृष्ण की चीर हरण लीला का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि जीव के हृदय में विराजमान चिर कालीन अविद्या के नाश की यह लीला है। जिन गोपियों के चीर ( वस्त्र) हरण की लीला यह गोपियों के 7 वर्ष की आयु की लीला है। नन्हीं बालिकाएं नारी- पुरुष के ङ्क्षलग भेद के ज्ञान से शून्य हैं। इसके बाद श्री कृष्ण की रासलीला का उन्होंने विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि श्रीमद भागवत में गोपियों का यह विरह गीत श्री कृष्ण से गोपियों का प्रणय निवेदन है। इसके पश्चात श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह का प्रसंग सुनाया गया। उन्होंने कथा के माध्यम से मार्गदर्शन दिया।
मुख्य यजमान स्वामी अखिलेश्वरानंद सहित अन्य यजमानों ने श्रीकृष्ण एवं रुक्मणि का पूजन किया।
ये थे मौजूद
कथा में सांसद राकेश ङ्क्षसह, पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी, नारायण व्यास, दीपांकर बैनर्जी, मिथिलेश चौहान, राजमणी चौहान, डॉ. गोङ्क्षवद नेमा, एसपी तिवारी, डिम्पल टांक, राकेश रूसिया, अशोक मनोध्या, शंकर भाई खत्री, वासुदेव खत्री, रोहित दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम कथा पूरे समाज व परिवार की व्यवस्था की कथा है
शांति नगर दमोह नाका में चल रही श्रीराम कथा का सोमवार को नौवां दिन था। रामराज्य अभिषेक प्रसंग पर मानस प्रवक्ता स्वामी विनेश्वरानंद ने कहा कि रामकथा समाज की व्यवस्था की कथा है। परिवार की व्यवस्था की कथा है। रामराज होने पर तीनों प्रकार के पापों का नाश हो जाता है। चारों तरफ आनंद ही आनंद होता है। कथा में रामराज्य अभिषेक उत्सव के साथ मनाया गया। व्यासपीठ का पूजन श्रीराम शुक्ला, कृष्ण पाराशर, प्रभा पाराशर, सुशीला गुप्ता, शुभी गुप्ता, राजकुमार पटेल, रामकृपाल पटेल, सरिता, सीमा गुप्ता, रमेश, हेमलता, ज्योति पटेल, संगीता, देवेंद्र पटेल, गुड्डा पटेल, नीतू पटेल, सुनीता पटेल, पुरुषोत्तम पटेल ने किया।

Home / Jabalpur / महेश्वर खंड का वर्णन करते हुए शिव महिमा बताई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो