scriptइस हफ्ते ये ग्रह देंगे पैसा ही पैसा, महादेव का पूजन देगा मनचाहा फल- पंचांग | dhan prapti ke yog, kundli me dhan yog | Patrika News

इस हफ्ते ये ग्रह देंगे पैसा ही पैसा, महादेव का पूजन देगा मनचाहा फल- पंचांग

locationजबलपुरPublished: Jul 15, 2019 10:23:27 am

Submitted by:

Lalit kostha

विवादयुक्त कार्य, कर्जनिपटारा तथा सामाजिक सेवा से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी
 

aaj ka rashifal in hindi, daily horoscope in hindi

सबसे सरल है भगवान शिव को प्रसन्न करना, शि‍वजी का नाम लेने से दूर होगा मंगल दोष, भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न करने के आसान उपाय,शिव भजन । भोले बाबा भजन

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: जिल्काद तारीख 11, अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म, मास : आषाढ, पक्ष : शुकल, तिथि – रात्रि 1.5 तक रिक्ता तिथि चतुर्दशी उपरंात पूर्णा तिथि पूर्णिमा रहेगी। रिक्ता तिथि मांगलिक कार्य हेतु शुभ नहीं मानी जाती है, परंतु पूर्णा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य शुभ माने जाते हैं। रिक्ता तिथि में असद कार्य, अग्रिशमक कार्य, विवादयुक्त कार्य, कर्जनिपटारा तथा सामाजिक सेवा से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।
योग- रात्रि 4.20 तक ऐन्द्र उपरंात वैधृति योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु ऐन्द्र योग को उत्तम माना जाता है।
विशिष्ट योग-आज प्रसूति स्नान, कर्जनिपटारा, पत्र लेखन तथा मित्र मिलन जैसे कार्य हेतु दिवस शुभ मंगलकारी है।
करण- सूर्योदय काल से गर उपरंात वणिज तदनंतर विष्टि करण का प्रवेश होगा करण गणना सामान्य है।

 

dhan prapti ke yog, kundli me dhan yog

नक्षत्र- तीक्ष्णदारूक संज्ञक नक्षत्र मूल रात्रि 7.22 तक उपरंात पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रहेगा। मूल नक्षत्र में देवालय, वास्तु, अलंकार, पौधरोपण, कारीगरी, विपणिव्यापार, चूड़ाकर्म, ग्रहशांति जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में पदार्थसंग्रह, औषधि सेवन से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त – ंआज रिक्ता तिथि होने के कारण किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य का योग नहीं है, परंतु कर्ज का निपटारा, औषधि सेवन, औषधि निर्माण जैसे कार्य शुभ रहेंगे।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 9.00 से 10.30 शुभ दोपहर 1.30 से 6.00 चर, लाभ, अमृत तथा रात्रि 6.00 से 7.30 बजे तक चर की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : श्री अम्बिका व्रत, शिवशयनी चतुर्दशी, रवियोग का शुभ प्रभाव रहेगा शिव पूजन शुभकारी रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक गुरु प्रधान राशि धनु राशि में संचरण करेगा।

 

 

dhan prapti ke yog, kundli me dhan yog

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के मिथुन राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 7.30.00 बजे से 9.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर या,यू,भा,भी अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। मूल नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि धनु होगी, राशि स्वामी गुरु तथा ताम्रपाद पाया में जन्म माना जाएगा। धनु राशि के जातक प्राय: बलवान, चंचल, तेजस्वी, ऊर्जावान, प्रभावशाली, उदारवृत्ति, स्वाभिमानी, गोवंश से लगाव तथा अत्यंत बुद्धिमान प्रवृत्ति के होते हैं। आयु के पच्चीस से तीस वर्ष में उन्नति योग हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो