scriptकांग्रेस को लगने वाला है एक और बड़ा झटका, अब ये नेता हो रहे भाजपा में शामिल | Congress Neelesh Awasthi Former MLA From jabalpur patan Seat Soon to join bjp | Patrika News
जबलपुर

कांग्रेस को लगने वाला है एक और बड़ा झटका, अब ये नेता हो रहे भाजपा में शामिल

Lok Sabha election 2024 से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देने की तैयारी में भाजपा, पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक ने किया खुलासा…

जबलपुरMar 26, 2024 / 05:20 pm

Shailendra Sharma

congress.jpg

Lok Sabha election 2024 से पहले मध्यप्रदेश में भाजपा कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका देने वाली है। एक और नेता कुछ दिनों में भाजपा में शामिल हो सकते हैं और इस बात की जानकारी खुद पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक ने ट्वीट कर दी है। महाकौशल क्षेत्र में भाजपा कांग्रेस को ये घटना देने जा रही है और पूर्व विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस से भाजपा में नेताओं के शामिल होने का सिलसिला कई दिनों से चल रहा है और खत्म होता नजर नहीं आ रहा है।

 


भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने ट्वीट कर दावा किया है कि जबलपुर की पाटन विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी जल्द ही भाजपा में शामिल होने वाले हैं। विश्नोई ने अपने ट्वीट में लिखा है- पाटन विधानसभा के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी भी बहुत जल्दी भाजपा प्रत्याशी भाई आशीष दुबे की मदद करने भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि भाजपा पाटन से आगामी विधानसभा में उन्हें चुनाव लड़ाएगी।
यह भी पढ़ें

दोस्त की मौत के बाद पत्नी से रेप, दूसरी शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा, पढ़ें एक महिला की दर्दभरी कहानी

https://twitter.com/AjayVishnoiBJP/status/1772509022089789937?ref_src=twsrc%5Etfw

 

बता दें कि नीलेश अवस्थी साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भी पाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थे जिन्हें भाजपा के अजय विश्नोई के हाथों 30 हजार 255 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।
देखें वीडियो- क्रेटा से आए और फॉर्च्यूनर चुरा ले गए चोर

 

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8vjr54

Home / Jabalpur / कांग्रेस को लगने वाला है एक और बड़ा झटका, अब ये नेता हो रहे भाजपा में शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो