scriptधनु, मकर, कन्या और वृष राशि वालों पर ग्रहण का होगा सीधा असर, इनके लिए शुभफलदायी है चंद्र ग्रहण | chandra grahan ka rashi par prabhav, dhanu, makar, vrish, kanya rash | Patrika News

धनु, मकर, कन्या और वृष राशि वालों पर ग्रहण का होगा सीधा असर, इनके लिए शुभफलदायी है चंद्र ग्रहण

locationजबलपुरPublished: Jul 16, 2019 10:08:03 am

Submitted by:

Lalit kostha

ग्रहण काल में भगवान का ध्यान जप करें

chandra grahan

guru purnima 2019, chandra grahan on 16 july, lunar eclipse 2019, ved vyas jayanti

जबलपुर। आज गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों की सलाह है कि ग्रहण काल में कुछ राशियों पर इसका प्रभाव अशुभ फलदेने वाला होगा। ग्रहण काल में भगवान का ध्यान जप करें, मन को विचलित न होने दें और किसी भी प्रकार की भ्रांति से दूर रहें तो यह समय कट जाएगा।

मेष- अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।
वृषभ- सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगें राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।
मिथुन- धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आलसी रवैये से नुकसान हो होगा। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
कर्क- मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

lunar eclipse 2019 : धनु राशि के लिए खतरा लेकर आ रहा चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर भी है नजर- देखें वीडियो

 

सिंह- पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव है।
कन्या- कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे।
तुला- वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।
वृश्चिक- व्यस्त जिंदगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ हैं लेकिन किसी को समझाने के लिए नरमी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें।

chandra grahan ka rashi par prabhav, dhanu, makar, vrish, kanya rashifal, chandra grahan 2019

धनु- वही होता हे जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है।
मकर- लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव। विदेश जाने के योग हैं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी की देखा-देखी में नुकसान हो सकता है।
कुम्भ- अपने व्यवहार और आचरण बदलें। सब आपके हो जाएंगे। अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जैसा व्यवहार आप करेंगे वैसा आपके साथ होगा।
मीन- परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो