scriptमोदी की सभा से पहले यहां पकड़ा गया हथियारों का जखीरा ! दो गिरफ्तार | bjp mahakumbh in bhopal latest news in hindi | Patrika News

मोदी की सभा से पहले यहां पकड़ा गया हथियारों का जखीरा ! दो गिरफ्तार

locationजबलपुरPublished: Sep 25, 2018 03:42:49 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

मोदी की सभा से पहले यहां पकड़ा गया हथियारों का जखीरा ! दो गिरफ्तार

bjp mahakumbh

bjp mahakumbh

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मध्यप्रदेश इकाई की ओर से आज राजधानी भोपाल में हो रहे कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंच गए। मोदी विशेष विमान से यहां पहुंचे। स्टेट हैंगर पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने उनकी अगवानी की। वे स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान पहुंचे। मोदी के भोपाल पहुंचने पर एक ओर जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं वहीं दूसरी ओर जबलपुर में एस.टी.एफ. के द्वारा अवेध हथियारों के सप्लाई गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने कुल 28 नग देशी पिस्टल, 20 नग जिन्दा कारतूस एवं 6 मैगजीन बरामद की है।

मुखबिर से मिली सूचना

बता दें कि एस.टी.एफ. जबलपुर मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आने वाले चुनावों में अशांति फैलाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पिस्टलों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही इनकी सप्लाई भी की जा रही है। जिन व्यक्तियों के द्वारा ये काम किया जा रहा है वे जिला बुरहानपुर, मध्यप्रदेश से ही हैं। 23 सितम्बर को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि इकबाल सिंह नाम का शख्स मोटर साईकिल क्रमांक एम.पी.68 एम.डी. 0131 से अपने किसी साथी के साथ रीवा सतना तरफ की किसी पार्टी को बड़ी संख्या में पिस्टलों की डिलीवरी देने वाला है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस महानिदेशक एस॰टी॰एफ़॰ नकवी के निर्देशन मैं एस.टी.एफ. प्रभारी जबलपुर हरिओम दीक्षित पदस्थ सउनि रघुवीर सरौते, विशाल सिंह, आर0 निर्मल सिंह पटेल , आर. अमित पटैल, आर. लेखन सिंह लोधी, आर. छत्रपाल सिंह, आर. नीलेश सिंह, प्र0आर0 गजेन्द बागरी, आर. प्रभात सिंह बुरहानपुर रवाना हुए।

आरोपी के किया गिरफ्तार

मुखबिर के द्वारा बताए गए स्थान पर पहुचंने के कुछ समय पश्चात दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया। जिनको आवाज़ देने पर वो भागने लगे, जिन्हें स्टाफ़ द्वारा सूझबूझ से पकड़ कर तलाशी लेने पर आरोपी इकबाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से कुल 27 नग देशी पिस्टले एवं 20 नग जिन्दा कारतूस बरामद किये गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो