scriptजबलपुर में कारोबार करेंगी देशी-विदेशी कंपनियां | big groups are expanding their business in Jabalpur | Patrika News
जबलपुर

जबलपुर में कारोबार करेंगी देशी-विदेशी कंपनियां

देश और विदेश के नामी समूहों को कारोबार की दृष्टि से जबलपुर पसंद आ रहा है। उन्होंने करोड़ों रुपए का निवेश यहां करना शुरू कर दिया है। इसका फायदा रोजगार के रूप में भी होगा। कई नामी समूहाें के होटल्स की सर्विस शहर के लोगों को मिल सकेगी। गारमेंट, हॉस्पिटल, डेली नीडस, रेस्टारेंट और ज्वेलरी के बडे़ शो रूम खुल रहे हैं।

जबलपुरApr 15, 2022 / 12:40 pm

gyani rajak

showroom

Well-known groups of the country and abroad are liking Jabalpur from the point of view of business.

जबलपुर@ज्ञानी रजक. शहर का बढ़ता आकार और नई बसाहट होने के कारण लोग आसपास ही जरूरी सुविधाओं की उम्मीद रखते हैं। इसी प्रकार तमाम प्रकार का परिवहन भी बढ़ रहा है। पर्यटन की दृष्टि से भी जबलपुर केंद्र बिन्दु है। इन बाताें को ध्यान में रखकर बडे़ समूह अपना कारोबार का विस्तार जबलपुर में कर रहे हैं। कई समूहों ने निर्माण शुरू कर दिया है। कुछ ऐसे हैं जिन्होंने जमीन और स्टोर के लिए जगह तय कर ली है। ऐसे में कारोबार क्षेत्र में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के नए निवेश के साथ तीन से चार हजार रोजगार का सृजन हो सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि 80 फीसदी निवेश शहर के किनारे वाले इलाकों में हो रहा है।

इन जगहों पर नया निवेश
तिलवारा मार्ग और एयरपोर्ट के पास तीन बडे़ प्रसिद्ध होटल्स आ रहे हैं। दो अन्य होटल्स भी बन रहे हैं। लगभग 10 बडे़ रेस्टारेंट की फ्रेंचाइजी भी कारोबारियों ने ली है। आगामी एक साल के भीतर यह सुविधा भी मिलेगी। रेस्टारेंट और कैफे शहर के भीतर खुल रहे हैं। तिलहरी में डेली नीड्स का बड़ा ब्रॉन्ड डी मार्ट खुल चुका है। ऐसे ही आधा दर्जन के लगभग छोटे एवं बडे़ स्टोर भी शहर और आसपास के इलाकों में खुल रहे हैं। इससे पहले भी एक दर्जन के लगभग नए स्टोर्स शहर में आए हैं। बाजार के जानकारों ने बताया कि गारमेंट के क्षेत्र में पहले ही लगभग 50 ब्रान्ड शहर में हैं। कुछ बडे़ समूहों के स्टोर भी जल्द खुलेंगे।

इन ब्रान्ड की हो सकती है आमद
होटल- रेडीसंस, आइटीसी, हिल्टन आदि।
रेस्टारेंट/फास्ट फूड- हल्दीराम, बीकानेर, काके दी हटटी, मोचा आदि।
गारमेंट- रिलायंस, रेमंड, आदित्य बिरला, मफतलाल आदि।
हॉस्पिटल- अपोलो, मेदांता, मैक्स, टाटा आदि
मेगा स्टोर- रिलायंस, पतांजलि आदि।

daily needs

शहर में बढ़ रही हैं संभावनाएं
प्रदेश के प्रमुख शहरों की तरह जबलपुर में व्यापार एवं इंडस्ट्री के क्षेत्र में अब संभावनाएं बढ़ी हैं। एसोचेम के कार्यकारिणी सदस्य प्रेम दुबे का कहना है कि निश्चित ही जबलपुर की तरफ बडे़ ब्रॉन्ड नजर लगाए हुए हैं। कई बडे़ समूह आ चुके हैं। इनकी सेवाएं भी लोगों को शीघ्र मिलेंगी। होटल एंड रेस्टारेंट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह छावड़ा ने बताया कि देश के कुछ नामी समूह जबलपुर में होटल्स इंडस्ट्री में निवेश कर रहे है। सचिव अरुण पवार के अनुसार होटल्स की तरह रेस्टारेंट में भी बड़ी कंपनियां आ रही हैं। यही िस्थति हॉस्पिटल के क्षेत्र में हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो