scriptविभागों में तालमेल नहीं, खराब सड़कों की सजा भुगत रहे लोग | Bad condition of ordnance factories road | Patrika News
जबलपुर

विभागों में तालमेल नहीं, खराब सड़कों की सजा भुगत रहे लोग

आयुध निर्माणियों के एस्टेट एरिया से गुजरने वाले मार्गों के बुरे हाल, कई जगह गहरे गडढे

जबलपुरFeb 21, 2024 / 12:39 pm

gyani rajak

ofk_road.jpg

ओएफके एस्टेट में जर्जर पीडब्ल्यूडी की सड़क।

जबलपुर. आयुध निर्माणियों के एस्टेट से गुजरने वाली दूसरे विभागों की सड़कों की हालत दिनोदिन खराब होते जा रही है। यह जर्जर हो गई हैं। इन पर मुश्किल हो गया है। वीकल फैक्ट्री जबलपुर, आयुध निर्माणी खमरिया और गन कैरिज फैक्ट्री में हालात एक जैसे हैं। कुछ क्षेत्र नगर निगम तो कुछ पीडब्ल्यूडी का आता है। इनमें समन्वय नहीं होने की सजा आम आदमी भुगत रहा है।

शहर में आयुध निर्माणियों की सड़कों की अपनी पहचान होती थी। नगर निगम से बेहतर सड़क एस्टेट एरिया में बनती थीं। अब इसका उलटा हो रहा है। अब जैसे ही निर्माणियों के एस्टेट में लोग प्रवेश करते हैं तो दचक्के लगना शुरू हो जाता है। इन सड़कों पर दो से ढाई लाख की आबादी निर्भर है। तीनों आयुध निर्माणियों की हालत एक जैसी है। इनकी मरम्मत का काम न तो निर्माणी प्रशासन कर रहा है न ही संबंधित विभाग जिनकी सड़क है। जर्जर सड़क के कारण दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। क्योंकि गडढों से बचने के लिए लोग यातायात नियमों को तोड़ने मजबूर होते हैं।

satpula.jpg

जीसीएफ: ढाई किलोमीटर का पेंच
शहर से यदि रांझी की तरफ जा रहे हैं, तो सबसे पहले गन कैरिज फैक्ट्री (जीसीएफ) एस्टेट ही आता है। चुंगीनाका से रांझी तक जाने वाली सड़क नगर निगम के अंतर्गत आती है। चुंगी से जर्जर सड़क शुरू हो जाती है। सतपुला तक सड़क जर्जर है। इसके आगे भी यह खराब हो रही है। पहले इस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए स्मार्ट सिटी में प्रावधान किया गया था। मगर रक्षा मंत्रालय से अनुमति नहीं मिली। अभी सतपुला रेलवे पुल के ऊपर तो सड़क का ऊपरी भाग बुरी तरह क्षतिग्रसत हो गया है। जैसे ही लोग ब्रिज से नीचे उतरते हैं तो खतरा शुरू हो जाता है। जीसीएफ इसे नगर निगम की कहकर मरम्मत नहीं करता है।

ओएफके: पूरा रास्ता ही खराब

रांझी से नगर निगम की सीमा समाप्त होने पर आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) एस्टेट शुरू हो जाता है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 45 ई है। इसका रखरखाव का जिम्मा लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग जबलपुर के पास है। इसलिए निर्माणी प्रबंधन इससे अपना पल्ला झाड़ लेता हैं। वही लोक निर्माण विभाग भी इस की मरम्मत में टालमटोल कर रहा है। इसका खामियाजा निर्माणी के हजारों कर्मचारियों के साथ आम लोगों और स्कूल व कॉलेज के बच्चों को उठाना पड़ता है। पूरे मार्ग के ऊपरी सतह टूट चुकी है। इसलिए वाहन चालक जब इस पर से निकलते हैं तो उन्हें संभलना पड़ता है।

photo_2024-02-18_20-46-35.jpg

वीएफजे: प्रबंधन हट रहा पीछे
अमरकंटक मार्ग पर पनेहरा से जैसे ही वीकल फैक्ट्री जबलपुर (वीएफजे) एस्टेट में वाहन प्रवेश करते हैं तो उन्हें गहरे गड्ढों का सामना करना पड़ता है। शोभापुर रेलवे फ्लाईओवर तक मार्ग के परखच्चे उड़ चुके हैं, वहीं आगे वीएफजे की सड़क अच्छी है। इस मार्ग का इस्तेमाल वीएफजे कर्मचारियों के साथ आसपास के लोग करते हैं। फ्लाईओवर के कारण यहां से आइएसबीटी के लिए बसें चलने लगी हैं। इसी प्रकार भारी वाहन भी निकलते हैं। इस कारण सड़क खराब हो रही है। वीएफजे प्रबंधन कहता है कि इसे नगर निगम बनाए, क्योंकि सड़क का इस्तेमाल बस और भारी वाहन चालक कर रहे हैं।

 

gcf1.jpg

-चुंगीचौकी से गोकलपुर तक ढाई किमी सड़क खराब।
– पनेहरा वीएफजे मोड से फ्लाईओवर तक मार्ग जर्जर।

– रांझी चुंगी से आगे की सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त।
– ढाई लोग इस्तेमाल करते हैं तीनों जगहों की सड़काें का।

– चार किलोमीटर हैं कुल खराब सड़का का हिस्सा।

 

ओएफके एस्टेट से शुरू होने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण चल रहा है। इस पेंच में सड़क का ऊपरी हिस्सा उधड़ गया है। मरम्मत का काम होना है। इसके टेंडर वर्ष 2021-22 में हो गए थे लेकिन वर्कऑर्डर अभी दिया गया है। एक मार्च से ठेकेदार को काम शुरू करने का आदेश दिया गया है। जल्द ही इसका निर्माण हो जाएगा।

विजय कुमार खंडेलवाल, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजमार्ग
एस्टेट एरिया की तमाम सड़को की मरम्मत एवं नया निर्माण हो चुका है। जो सड़कें बची हैं, उनका काम भी जल्द शुरू करवा रहे हैं। जहां तक रांझी से शुरू होने वाली और निर्माणी एस्टेट से गुजरने वाली सड़क का सवाल है तो पीडब्लयूडी की है। इसलिए मरम्मत नहीं करवा सकते। जरुरत पड़ने पर विभाग को सहयोग जरुर कर सकते हैं।
अविनाश शंकर, जनसंपर्क अधिकारी, ओएफके

ofk_road.jpg

Hindi News/ Jabalpur / विभागों में तालमेल नहीं, खराब सड़कों की सजा भुगत रहे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो