scriptकेजरीवाल की राह पर चले मप्र के हजारों कर्मचारी, हुआ ये हाल | Arvind Kejriwal dharna touch to mp govt employee | Patrika News

केजरीवाल की राह पर चले मप्र के हजारों कर्मचारी, हुआ ये हाल

locationजबलपुरPublished: Jun 18, 2018 04:12:40 pm

Submitted by:

Lalit kostha

केजरीवाल की राह पर चले मप्र के हजारों कर्मचारी, हुआ ये हाल
 

Arvind Kejriwal dharna touch to mp govt employee

Arvind Kejriwal dharna touch to mp govt employee

जबलपुर। धरना किंग कहे जाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की राह पर चलते हुए नगर पालिका सिहोरा के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। सातवां वेतनमान सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से नगर पालिका सिहोरा के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। हड़ताल में नियमित कर्मचारियों के साथ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के शामिल हो जाने से नगर के 18 वॉर्डों में सफाई का काम पूरी तरह ठप्प हो गया। जगह-जगह कचरा नहीं उठने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई वॉर्डों में जलापूर्ति नहीं होने से लोग को पीने तक का पानी नही मिला।

news fact-

18 वॉर्डों में सफाई व्यवस्था ठप्प, घरों में नहीं हूई जलापूर्ति
नपा कर्मचारी की हड़ताल- छह सूत्रीय मांगों को लेकर गेट पर प्रदर्शन, कार्यालय में लटके ताले


यहां बिगड़ी जलापूर्ति की स्थिति- नपा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण वॉर्ड नंबर एक चौधरी मोहल्ला, हड़हा मोहल्ला, बारीबहू स्टेडियम के पीछे, वॉर्ड नंबर चार सैय्यद बाबा की टोरिया, वॉर्ड नंबर आठ इम्लहापुरा, वॉर्ड नंबर 13 लखराम मोहल्ला, वॉर्ड नंबर 9 पहरेवा सहित अधिकर वॉर्डों में जलापूर्ति नही होने से लोग यहां-वहां से पानी का इंतजाम करते नजर आए।
जगह-जगह फैला कचरा, नही पहूंची कचरा गाड़ी-

हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सफाई व्यवस्था पर देखने को मिला। सभी वॉर्डों और मोहल्ले में न तो झाड़ू लगी और न ही कचरा उठा। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने से लोग सुबह से परेशान दिखे। यहां तक की घर-घर कचरा लेने वाली गाड़ी तक नही पहूँची।


कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी-

मध्यप्रदेश नगर निगम/नगर पालिका/नगर परिषद कर्मचारी संघ भोपाल के आव्हान हड़ताल पर गए नगर पालिका के सभी विभागों के करीब दो सौ से अधिक कर्मचारियों ने नगर पालिका के सामने प्रदर्शन किया। सिहोरा नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने बताया कि सरकार उनकी माँगों को लेकर आश्वासन तो दिया, लेकिन अभी तक आदेश जारी नही किया। इसलिए मजबूरी में कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने मजबूर होना पड़ा। आक्रोशित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हूए पक्षपात का आरोप लगाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो