scriptप्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से फंदा लगाकर दे दी जान, नम हुई हर आंख | amazing love story of boy and girl | Patrika News
जबलपुर

प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से फंदा लगाकर दे दी जान, नम हुई हर आंख

मरने के बाद भी थामे हुए थे एक-दूजे का हाथ

जबलपुरOct 11, 2018 / 10:46 pm

Premshankar Tiwari

amazing love story of boy and girl

amazing love story of boy and girl

जबलपुर। वे एक-दूजे को बेहद चाहते थे। एक-दूसरे को जीवन भर के लिए हम सफर बनाना चाहते थे, लेकिन कई सामाजिक बंधन थे, जो उन्हें ऐसा करने से रोक रहे थे। उन्हें लगा कि अब वे साथ-साथ जी नहीं पाएंगे, लेकिन आखिरी में उन्होंने जो रास्ता अख्तियार किया, वह सभी को रुला गया। उन्होंने साथ-साथ मरने की कसम खाई और एक ही रस्सी में फंदा लगाकर पेड़ की शाखा से झूल गए। सुबह ग्रामीणों ने दोनों का शव देखा तो गांव में कोहराम मच गया। मामला अधारताल थाना क्षेत्र के गांव चांटी का है। इस समय गांव में मातम का माहौल है। हर आंख नम है। प्रेमी युगल का फैसला सभी को दुखी कर रहा है। मरने के बाद भी वे एक-दूजे का हाथ थामे हुए थे।

एक ही गांव के थे दोनों
पुलिस के अनुसार चाटी गांव निवासी 18 वर्षीय अमर कोल और 16 वर्षीय प्रीति कोल के शव गांव के पास पुष्प कुमार प्रधान के खेत में एक पेड़ पर लटके मिले। एक ही रस्सी के दो छोर पर फंदे पर लटके प्रेमी युगल को गुरुवार सुबह वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने देखा। उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रेमी युगल आखिरी वक्त एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे। मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन और गुटखा मिला है। मृतक एक ही गांव में पड़ोसी थे।

दो दिन पहले से थे लापता
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। प्रेमी युगल 9 अक्टूबर की शाम अचानक घर से गायब हो गए थे। खोजबीन के बाद कहीं पता नहीं चलने पर दोनों के परिजन में विवाद भी हुआ था। बुधवार को अधारताल थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मृतक युवक मजदूरी करता था, जबकि मृतका हाई स्कूल की छात्रा थी। उसकी विधवा मां उसका पालन-पोषण कर रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हर तरफ एक ही चर्चा
मरने के बाद भी एक-दूजे का हाथ थामे मिले प्रेमी युगल की चर्चा गांवों में आग तरह फैल गई। भारी संख्या में लोग गांव पहुंच गए। सभी ने दोनों परिवारों को सांत्वना दिलाई। परिजनों का कहना है कि यदि दोनों उनके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखते तो हम दोनों ही परिवार उसको मंजूर कर लेते, लेकिन दोनों ने इतना बड़ा निर्णय लेकर सभी को विचलित और दुखी कर दिया है। पुलिस ने मर्ग व पंचनामा की कार्रवाई के बाद शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Home / Jabalpur / प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से फंदा लगाकर दे दी जान, नम हुई हर आंख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो