script

aaj ka rashifal: आपके जीवन को बदलने आया है यह शुभ दिन, पूरे साल रहेगा असर

locationजबलपुरPublished: Nov 19, 2018 10:41:02 am

Submitted by:

Premshankar Tiwari

एकादशी पर दो तिथियों का अद्भुत संयोग, सूर्य का होगा संचरण

rashifal

Aaj ka rashifal

जबलपुर। एकादशी का दिन बेहद शुभ संयोग लेकर आया है। नंदा एकादशी के साथ द्वादशी का अद्भुत संगम है। वहीं तुला राशि पर विराजमान सूर्य देव विशाखा नक्षत्र में संचरण कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पं. जर्नादन शुक्ला का कहना है कि एकादशी का दिन स्वयं सिद्ध है। देव जागरण की इस तिथि पर ग्रह, नक्षत्रों का अनूठा संयोग हर राशि के लिए कुछ न कुछ सौगात लेकर आया है। ग्रहों के भाव और परिवर्तन को छोड़ दें तो इस तिथि पर शुभ प्रभावों का असर पूरे साल सभी राशियों पर रहेगा। इस दिन भगवान नारायण की पूजा यानी तुलसी और शालिगराम की पूजा बेहद मंगलकारी है।

श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज सूर्योदय प्रात: 9.00 से 10.30 शुभ दोपहर 1.30 से 6.00 क्रमश: चर,लाभ, अमृत रात्रि 6.00 से 7.30 वजे तक चर की चौघडिय़ा शुभ सुखद तथा श्रेष्ठ मानी जाती है।

शुभ मुहूर्त – प्रसूति स्नान, दीक्षाग्रहण, कर्ज निपटारा, पत्र लेखन, सेेवारंभ, खनिज संपदा, पौधारोपण, व्यापारिक यात्रा, के लिये आज का दिवस मंगलमय तथा सुखद रहेगा। आज देवशयनी एकादशी, देवजागरण एकादशी, तुलसी विवाह, देवोत्थानी एकादशी का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।

विशिष्ट योग – सर्वार्थ सिध्दि योग के सााथ के साथ देवोत्थानी एकादशी का दिन सभी कार्यो हेतु अत्यंत शुभ श्रेष्ठ है।

नक्षत्र – धु्रवसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र उत्तराभाद्रपद शाम 4.27 तक उपरंात तिर्यड़मुख नक्षत्र रेवती रहेगा। उत्तराभाद्र नक्षत्र मे कारीगरी, साहस, कृषिप्रधानकार्य, वाहन मशीनरी, खनिजसंपदा, धान्यछेदन जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा सुखद माने जाते है। वही रेवती नक्षत्र मे देवालय, गृहप्रवेश अभिषेक से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ माने जाते है।

योग – शाम 5.58 तक वज्र उपरंात सिध्दि योग रहेगा सिध्दि योग कार्यारंभ हेतु अत्यंत उत्तम माना जाताा है।

तिथि – दोपहर 11.54 तक नंदा तिथि एकादशी उपरंात भद्रा तिथि द्वादशी रहेगी। कार्तिक मास की यह अत्यंत उत्तम तिथि मानी जाती है, आज देवजागरण का पर्व मनाया जाता है आज श्री शालिग्राम तथा श्री तुलसी विवाह का महोत्सव मनाया जाता है। भगवान श्री हरि नारायण की आराधना का यह अत्यंत मंगलकारी पर्व अत्यंत सौभाग्यकारी है।

चन्द्रमा – दिवस रात्रि पर्यत तक गुरू की परंपरागत राशि मीन राशि मे संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन – सूर्य के तुला राशि में, गुरू तुला राशि मे तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का विशाखा नक्षत्र मे संचरणरहेगा ।
दिशाशूल – आज का दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहता है इस दिशा की ब्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है । चंद्रमा का वास उत्तर दिशा मे है सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है ।

राहुकाल – प्रात: 7.30.00 वजे से 9.00.00 वजे तक।(शुभ कार्य के लिए वर्जित)

आज का राशिफल
मेष – व्यवहार कुशलता की तारीफ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों की निजी जिंदगी में दखल देना बंद करें। आपकी सोच बदलने की जरूरत है।
वृष – धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं, पर मौके नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ ले। समय उत्तम है।

मिथुन – सफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दु:खी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे।

कर्क – आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़े। सतर्क रहे और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भीतरघात वालों से सावधान। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

सिंह – स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते हैं।

कन्या – किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

तुला – वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हंै। अपनी सोच को बदले न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक – छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर जाएगा। शत्रु हावी हो सकते हैं।

धनु – स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव।

मकर – अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

कुंभ – अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आपका ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

मीन – समय पर काम करना सीखें। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी का साथ आगे बढऩे में सहायक होगा। वाहन सुख मिलने के योग हैं। कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो