scriptराशिफल: मेष राशि वाले रहे अपनों से सावधान, सिंह राशि को राजनीति में मिलेगा पद प्रतिष्ठा | 22 september 2018 rashifal in hindi | Patrika News

राशिफल: मेष राशि वाले रहे अपनों से सावधान, सिंह राशि को राजनीति में मिलेगा पद प्रतिष्ठा

locationजबलपुरPublished: Sep 22, 2018 08:04:47 am

Submitted by:

Lalit kostha

राशिफल: मेष राशि वाले रहे अपनों से सावधान, सिंह राशि को राजनीति में मिलेगा पद प्रतिष्ठा

aaj ka rashifal

aaj ka rashifal

जबलपुर। शनिवार को भगवान शनिदेव और हनुमानजी महाराज का पूजन वंदन कर दिन की शुरुआत करें। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार आज का दिन सभी जातकों के लिए अच्छा व्यतीत होने वाला है। कुछ लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने लोगों का भीतराघात उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।

मेष- आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें। सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भीतरघात वालों से सावधान। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। आर्थिक मामले सुलझेंगे।
वृषभ- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को शांत रखें। आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति जिम्मेदारी समझें।
मिथुन- रुके कार्यों में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।
कर्क- किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतोंं में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।


सिंह- राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। यात्रा लाभप्रद होगी।
कन्या- आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और ईष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं।
तुला- अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।
वृश्चिक- पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।


धनु- समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आपके सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग हैं।
मकर- कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम-प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ
संभव है।
कुम्भ- धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।
मीन- वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो