scriptगांजा तस्करों को भेजा जेल | Ganja smugglers sent to jail | Patrika News
इटारसी

गांजा तस्करों को भेजा जेल

गांजा तस्करों को भेजा जेल

इटारसीMar 27, 2024 / 08:55 pm

Manoj Kundoo

crime_news.jpg
गांजा तस्करों को भेजा जेल
इटारसी. इटारसी पुलिस ने आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की मदद से दो अंतर राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से पि_ू बैग और ट्राली बैग में भरा 52.259 किलो गांजा जब्त किया गया। जिसकी कीमत 8 लाख रुपए है। इनमें एक महिला आरोपी शामिल है। दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजा इटारसी लेकर आए थे। इसके अलावा पथरौटा पुलिस ने 21 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को रेलवे माइक्रो ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों मामले में पुलिस ने 73.529 किलो गांजा जब्त किया है। जिनकी कुल कीमत 12 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है। टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि आरोपी सुदाने पिता गणेश कलसे उम्र 29 वर्ष निवासी कांटामाल उड़ीसा और रौलासुता पिता सना भोई उम्र 36 वर्ष निवासी कांटामाल उड़ीसा के पास मिले बैग में कुल 52 किलो 529 ग्राम गांजा था। जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Home / Itarsi / गांजा तस्करों को भेजा जेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो