script

ये है देश का सबसे सस्ता बाजार, मात्र 100 रुपए में मिल जाती है ब्रांडेड जींस

locationनई दिल्लीPublished: Sep 10, 2018 01:14:04 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

इस बाजार में सस्ते कपड़े खरीदने के लिए लोग देश के कोने-कोने से आते हैं।

Branded Jeans

ये है देश का सबसे सस्ता बाजार, मात्र 100 रुपए में मिल जाती है ब्रांडेड जींस

नई दिल्ली। हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह रोजाना सुंदर कपड़े पहने। इसके लिए व्यक्ति ब्रांडेड कपड़े खरीदने पड़ते हैं। ब्रांडेड कपड़ों के महंगे होने का कारण कई लोग अपनी इच्छा मार लेते हैं। लेकिन अब आप ब्रांडेड कपड़े पहनने की ख्वाहिश को पूरा कर सकते हैं। आज हम आपको देश के एक एेसे बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देश का सबसे सस्ता कपड़ा बाजार कहा जाता है। इस बाजार में हर ब्रांड के कपड़े बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इस बाजार में आप अपनी मनपसंद की ब्रांडेड जींस 100 रुपए से लेकर 150 रुपए तक में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी मनपसंद शर्ट 80 से 120 रुपए में खरीद सकते हैं।
ये है सबसे सस्ता कपड़ा बाजार

जीहां, हम बात कर रहे दिल्ली के गांधी नगर बाजार की। गांधी नगर के कपड़ा बाजार को देश के अलावा एशिया का सबसे सस्ता बाजार कहा जाता है। इस बाजार की खास बात यह है कि आप यहां से हर ब्रांड और सभी के लिए कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। इस बाजार में रोजाना करोड़ों रुपए का कपड़ा कारोबार होता है। इस बाजार को थोक का भाव कहा जाता है। इस बाजार में कपड़े इतने सस्ते मिलते हैं कि देश के कोने-कोने से लोग यहां खरीदारी करने आते हैं। हालांकि, आप यहां से सस्ते कपड़े खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको कम से कम 5 पेंट या शर्ट खरीदनी होंगी। इसका कारण यह है कि यह एक थोक बाजार है। सस्ते कपड़ों का यह बाजार गांधीनगर के सुभाष रोड पर स्थित है।
सरोजनी नगर और करोल बाग में भी मिलते हैं सस्ते कपड़े

गांधीनगर के अलावा दिल्ली के सरोजनी नगर और करोल बाग से भी ब्रांडेड कपड़े सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं। सरोजनी नगर बाजार एक रिटेल बाजार है और यहां कपड़ा खरीदने की कोई सीमा नहीं है। हालांकि करोल बाग के थोक मार्केट होने के कारण आपको एक निश्चित सीमा में कपड़े खरीदने ही होंगे। आप यहां से काफी कम कीमत में कपड़े खरीद सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो