scriptइन दो राशियों के बिगड़ेंगे काम, तीन राशियों को मिलेगा खूब धन, जानिए साप्ताहिक टैरो भविष्य | What Does Your Tarot Future Say | Patrika News

इन दो राशियों के बिगड़ेंगे काम, तीन राशियों को मिलेगा खूब धन, जानिए साप्ताहिक टैरो भविष्य

locationइंदौरPublished: Nov 11, 2018 09:03:22 am

क्या कहता है आपका टैरो भविष्य

tarot

इन दो राशियों के बिगड़ेंगे काम, तीन राशियों को मिलेगा खूब धन, जानिए साप्ताहिक टैरो भविष्य

मेष
इस सप्ताह मेष राशि वालों को शुभ समाचार मिलेगा। नए बिजनेस की शुरुआत हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। संभव है कि इस सप्ताह आपको किसी दोस्त के माध्यम से पैसा मिलेगा। आर्थिक सहयोग मिलेगा। साझेदारी में नया काम भी शुरू कर सकते हैं।
प्रोफेशन : नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। समय अच्छा है।
लव : इस सप्ताह पार्टनर की ओर से कोई उपहार जरूर मिलेगा।
शुभ रंग : पीला, नारंगी
शुभ दिन : गुरुवार, शनिवार
वृषभ
इस सप्ताह आपका समय अनुकूल नहीं है। कोशिश करें कि लोगों से झगड़ा न हो। आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। दोस्तों को भी परखें और ध्यान रखें कि कोई आपको नुकसान पहुंचाने की योजना तो नहीं बना रहा है। घर में भी विवाद की स्थिति बन सकती है। हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
प्रोफेशन : बिजनेस पार्टनर से अनबन हो सकती है।
लव : आपको महसूस होगा, पार्टनर आपकी भावनाएं नहीं समझ रहा।
शुभ रंग : जामुनी, नीला
शुभ दिन : रविवार, सोमवार
मिथुन
इस सप्ताह आपके जरूरी काम रुक सकते हैं। बाधाएं आ सकती हैं और आपके बने-बनाए काम 99 फीसदी पर आकर रुक सकते हैं। अकेले समय न बिताएं, परिवार वालों के साथ रहें। मन में नकारात्मक विचार आएं तो दोस्तों के साथ समय बिताएं। भगवान की भक्ति में मन लगाएं, इससे भी फायदा होगा।
प्रोफेशन : निवेश न करें आपके लिए उपयुक्त नहीं होगा।
लव : पार्टनर से ज्यादा अपेक्षा न रखें, आपको नुकसान होगा।
शुभ रंग : गुलाबी, सफेद
शुभ दिन : मंगलवार, बुधवार
कर्क
कर्क राशि वालों के मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। हर काम सोच विचार कर ही करें, कोई आपकी छवि खराब भी कर सकता है। सावधान रहें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। दिल की बजाय दिमाग से काम लें, भावनाओं पर भी नियंत्रण रखें। लोग आपसे उलझने का प्रयास करेंगे, आप समझदारी से काम लें।
प्रोफेशन : इस सप्ताह बॉस से आपकी अनबन हो सकती है।
लव : पार्टनर के प्रति लापरवाही न बरतें, नुकसान होगा।
शुभ रंग : बैंगनी, सफेद
शुभ दिन : शनिवार, रविवार
सिंह
इस सप्ताह सिंह राशि वालों को मनमाफिक परिणाम मिलेंगे। आपको इस बात का अहसास होगा कि आपने क्या गलतियां की हैं। आप अपनी इन गलतियों को सुधारकर फिर से सफलता प्राप्त करेंगे। किसी भी योजना को आप पूरी तरह से सोच विचार कर ही बनाएं। हो सके तो इसमें दोस्तों की भी राय लें।
प्रोफेशन : नया काम शुरू न करें नुकसान हो सकता है।
लव : पार्टनर के साथ दिल खोलकर काम करें।
शुभ रंग : नीला, लाल
शुभ दिन : गुरुवार, शुक्रवार
कन्या
इस सप्ताह कन्या राशि वाले अपनी हेल्थ पर विशेष ध्यान दें। घर-परिवार में किसी की तबीयत अचानक खराब हो सकती है। सतर्क रहें, मन में तनाव बढ़ेगा। पुरानी बातों की वजह से मन में उलझन बढ़ सकती है। कहीं से अशुभ समाचार भी मिल सकते हैं। मन उदास रहेगा, चिड़चिड़ापन भी बढ़ेगा।
प्रोफेशन : इस सप्ताह नया निवेश न करें, न ही नया काम शुरू करें।
लव : पार्टनर के साथ लड़ाई हो सकती है।
शुभ रंग : पीला, जामुनी
शुभ दिन : सोमवार, शुक्रवार
तुला
इस सप्ताह तुला राशि वालों ने जो नया काम शुरू किया है, उसमें बाधाएं आएंगी। जो आपने सोचा था, ऐसा कुछ भी नहीं होगा। आपके पास नया काम तो आएगा पर उसमें सफलता नहीं मिलेगी। नया काम शुरू करने से अच्छा है, जो काम आप अभी कर रहे हैं, उसे पूरी शिद्दत के साथ में करें। घर में माहौल सामान्य रहेगा।
प्रोफेशन : जो भी नया काम शुरू किय है उसमें बाधाएं आ सकती हैं।
लव : पार्टनर से रिश्ता मजबूत होगा। संबंध सुधरेंगे।
शुभ रंग : जामुनी, पीला
शुभ दिन : सोमवार, गुरुवार
वृश्चिक
इस सप्ताह कोई शक्तिशाली महिला आपके संपर्क में आ सकती है। यह आपके बने-बनाए काम भी बिगाड़ सकती है। अगर आपके सरकारी काम चल रहे हैं तो इनमें भी बाधा पहुंचा सकती है। इस सप्ताह आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। अगर पैसों का लेन-देन कर रहे हैं तो सोच समझकर करें।
प्रोफेशन : नया इनवेस्ट करने से पहले अच्छी तरह सोच लें।
लव : पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
शुभ रंग : आसमानी, गुलाबी
शुभ दिन : शुक्रवार, शनिवार
धनु
इस सप्ताह धनु राशि वालों को पैसों से संबंधित परेशानी आ सकती है। जहां से पैसा मिलने की उम्मीद थी, वहां से पैसा नहीं मिलने से आपके बड़े काम अटक सकते हैं। घर में लड़ाई-झगड़ों का वातावरण भी बन सकता है। ऐसी परिस्थितयों से बचकर रहें। हर निर्णय बहुत सोच समझकर ही लें।
प्रोफेशन : नया निवेश करने के लिए समय बिल्कुल ठीक नहीं है।
लव : पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।
शुभ रंग : हरा, लाल
शुभ दिन : शनिवार, सोमवार
मकर
इस सप्ताह मकर राशि वालों को अपने किसी खास व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। आपके किसी पुराने मित्र से आपका झगड़ा भी हो सकता है। मन दुखी रहेगा। लोगों पर से विश्वास उठेगा और परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। अपने आपको व्यस्त रखें, घर-परिवार में और दोस्तों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
प्रोफेशन : नया निवेश करने के लिए काम ठीक है।
लव : पार्टनर से धोखा मिलेगा, आपके साथ फरेब हो सकता है।
शुभ रंग : सफेद, पीला
शुभ दिन : गुरुवार, शुक्रवार
कुंभ
इस सप्ताह कुभ राशि वालों को कला के जगत में नाम कमाने का मौका मिलेगा। कोई बड़ा पुरस्कार भी मिल सकता है। कला जगत में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी प्रभावशाली टीम के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। पैसे कमाने के लिए भी आपको भरपूर मौके मिलेंगे।
प्रोफेशन : इस सप्ताह आपको नए मौके मिलेंगे।
लव : पार्टनर के साथ समय बहुत अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग : नीला, नारंगी
शुभ दिन : बुधवार, गुरुवार
मीन
इस सप्ताह मीन राशि वालों के सभी काम पूरे होंगे, जिनका आपको लंबे समय से इंतजार था और जिनके लिए आप संघर्ष कर रहे थे। इस सप्ताह आपको सकारात्मक परिणाम मिलने से आपका मन खुश रहेगा। धन प्राप्ति होगी। आपके नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और आपका समाज में प्रभाव भी बढ़ेगा। यह भविष्य में आपको फायदा देगा।
प्रोफेशन : नया काम और निवेश करने के लिए सही समय है।
लव : पार्टनर को कोई उपहार अवश्य दें। रिश्ते सुधरेंगे।
शुभ रंग : पीला, नीला
शुभ दिन : सोमवार, गुरुवार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो