scriptमहेश्वर में खेती करना चाहते हैं वरुण धवन | Varun Dhawan wants to farm in Maheshwar | Patrika News

महेश्वर में खेती करना चाहते हैं वरुण धवन

locationइंदौरPublished: Nov 04, 2018 02:53:22 pm

फिल्म कलंक की शूटिंग

इंदौर. करण जौहर निर्देशित फिल्म कलंक की शूटिंग महेश्वर में चल रही है। नर्मदा रिसॉर्ट में वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर का लंच करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आदित्य और वरुण महेश्वर के प्राकृतिक सौंदर्य की तारीफ करते हुए सुनाई दे रहे हैं। वरुण कह रहे हैं, ‘मुझे लगता है यहां कुछ समय और रुकना चाहिए, आस-पास का नजारा देखो, कितने पेड़ और पौधे हैं। लगता है यहां खेती शुरू करनी होगी।’ फिल्म की शूटिंग का कुछ हिस्सा महेश्वर के अलावा देवास, इंदौर के लालबाग, गांधी हॉल में फिल्माया जा रहा है। कलंक की शुटिंग शहर में चल रही है, शहर में शुट के बाद अब कलंक की शुटिंग महेश्वर में हो रही है जिसमें वरूण धवन और आदित्य रॅाय कपूर शहर में आए हुए है। बॉलीवुड एक्टर्स संजय दत्त, सोनाक्षी, आलिया भट्ट, वरूण धवन, आदित्य रॉय कपूर और अन्य कई एक्टर्स इस मूवी में शामिल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो