scriptआज तीन घंटे का होगा चंद्रग्रहण, इतने बजे से शुरू हो जाएगा सूतक, मंदिरों के पट रहेंगे बंद | Today will be three hours of lunar eclipse, will start from the very | Patrika News

आज तीन घंटे का होगा चंद्रग्रहण, इतने बजे से शुरू हो जाएगा सूतक, मंदिरों के पट रहेंगे बंद

locationइंदौरPublished: Jul 15, 2019 05:34:11 pm

भारत के अलावा इन देशों में भी दिखाई देगा चंद्रग्रहण

indore

आज तीन घंटे का होगा चंद्रग्रहण, इतने बजे से शुरू हो जाएगा सूतक, मंदिरों के पट रहेंगे बंद

इंदौर. शास्त्रों के अनुसार चंद्रग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले और सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लगता है। ऐसे में 16 जुलाई को 4 बजकर 25 मिनट से सूतक शुरु होगा, जो 17 जुलाई सुबह ४.४० मिनट पर खत्म होगा। आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा पर 16 जुलाई को चंदग्रहण 1.32 मिनट पर शुरु होकर सुबह 4.30 तक रहेगा। ग्रहण की अवधि दो घंटे अठावन मिनट रहेगी। ग्रहण का सूतक काल 16 जुलाई शाम 4.26 से शुरु होकर सुबह 4.45 तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक के समय को अशुभ मूहुर्त माना जाता है। सूतक ग्रहण समाप्ति के बाद धर्म स्थलों को पवित्र किया जाता है। चंद्र ग्रहण के सूतक काल में मंदिर के पट बंद हो जाते है। इस समय पूजा पाठ करना अशुभ माना जाता है।
चंद्र ग्रहण 16 जुलाई-17 जुलाई 2019 की मध्य में यानी मंगलवार को रात 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4.30 तक आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा। भारत के अलावा ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और आसपास के लिए एशियाई देशों में दिखाई देगा। खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब एक सीध में होते हैं तब ग्रहण पड़ता है। अगर हम बात करें चंद्र ग्रहण की तो सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा पर पृथ्वी की प्रच्छाया पड़ती है तो इस स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो