वृषभ – परिजन का ध्यान रखें। आज के दिन भी किसी बड़ी बहन या भाई या बुजुर्ग माता-पिता की चिन्ता भी आपको परेशान कर सकती है। हो सकता है दोपहर बाद कोई पारीवारिक सदस्य आपके लिए कुछ खर्च करने का प्रस्ताव रखे।
मिथुन – आपकी उपलब्धियों पर नजर लग सकती है। अब यदि आप इसी रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पाएंगे तो आपकी मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। बेहतर होता यदि आप बिना अपनी खुशी जाहिर किए अपने काम पर लगे रहते।
कर्क – धीरे-धीरे आपका भाग्य बदलेगा और तरक्की मिलेगी। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी। धन प्राप्ति के नए रास्ते बन रहे हैं। यदि आप किसी छोटे-मोटे कारोबार या पार्ट टाइम व्यापार से जुडे हैं तो उसके लिए भी समय निकालना आसान होगा।
सिंह – आपको अपने सुख आराम को त्यागना होगा और मेहनत करना होगी जिससे कि आपका भाग्य बदलेगा। कुछ ज्यादा समय खर्च करके आप ऐसी आजीविका प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी उपलब्धि आगे चलकर फायदेमन्द साबित होगी।
कन्या – आपकी मेहनत के नतीजे लाभदायक हैं अपने काम को पूरे उत्साह से पूरा करें। कुछ समय बाद हो सकता है इससे भी बेहतरीन अनुबन्ध या कॉन्ट्रेक्ट आपको मिल जाएं और एक स्थायी धन लाभ का सोर्स भी हाथ में आ जाए।
तुला – इस समय आपके हाथ में बहुत ही जिम्मेदारी वाले काम अटके पड़े हैं। अगर आप चाहें तो किसी ओर सदस्य को भी अपनी यह जिम्मेदारी देकर अपने लिए फुर्सत निकाल सकते हैं। जीवन साथी अथवा दाम्पत्य सहयोगी के साथ बेहतर ताल मेल रखना जरूरी है।
वृश्चिक – काफी समय से आप अपने घर के लिए भरपूर दौड़भाग कर रहे हैं। रोग-बीमारी के बावजूद आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है। आज आप किसी डॉक्टर से इस मामले में सलाह ले सकते हैं। खानपान की शुद्धता से भी स्वास्थ्य की रक्षा होगी। शाम तक भरपूर धन प्राप्ति के योग हैं।
धनु – आप बहुत सारे काम एक साथ करने की क्षमता रखते हैं। आज कोई रिस्क भरा काम आपको सौंपा जा सकता है। शाम तक आप इस उत्तरदायित्व से फ्री हो जाएंगे और कार्य सफलता का श्रेय भी आपको मिल जाएगा।
मकर – आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में दिनभर का समय गुजरते देर नहीं लगेगी। वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा। काफी समय से अटके हुए काम भी एकाएक ही पूरे हो जाएंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आपके लिए तरक्की का द्वार जल्दी ही खुल जाएगा।
कुंभ – आज आपके चारों तरफ एक प्रकार का सुखद माहौल रहेगा। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। पिछले दिनों से चल रही लेनदेन की कोई बड़ी डील तय हो जाने की खुशी होगी। हाथ में प्रयाप्त धन आ जाने का सुख मिलेगा।
मीन – पिछले कुछ समय से आप अकारण ही चिन्तित ओर परेशान नजर आ रहे हैं। पारीवारिक जीवन में किसी सदस्य का नाराज रहना भी आपको व्यथित करेगा। अगर आपके मधुर व्यवहार से बात बन जाये तो जरूर कोशिश करें कि घर का यह क्लेश जल्दी खत्म हो।