scriptआत्म विश्वास और इष्ट बल की मदद से मिलेगी सफलता, मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें | today's Horoscope | Patrika News

आत्म विश्वास और इष्ट बल की मदद से मिलेगी सफलता, मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें

locationइंदौरPublished: Jul 20, 2019 06:15:21 pm

आज का राशिफल

indore

आत्म विश्वास और इष्ट कल की मदद से मिलेगी सफलता, मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें

मेष
जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं, आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुकसान आपके साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृष
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं। कार्यस्थल पर मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान बदलें।

मिथुन
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

कर्क
काम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

सिंह
बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाएं। खुद के तरीके बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

कन्या
केवल पैसा कमाने में ही न रहें। जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।

 

indore

तुला
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान-कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु
आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

मकर
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय लोगों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। निवेश से लाभ होगा।

कुंभ
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

मीन
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो