scriptभाजपा की हार का कारण आया सामने, इस हिटलरशाही की वजह से गई सत्ता | The reason for defeat of the BJP came in front, due to the Hitler rule | Patrika News

भाजपा की हार का कारण आया सामने, इस हिटलरशाही की वजह से गई सत्ता

locationइंदौरPublished: Dec 22, 2018 10:17:35 am

पार्टी के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में हार के कारणों पर मंथन किया जा रहा है।

shivraj singh chouhan

भाजपा की हार का कारण आया सामने, इस हिटलरशाही की वजह से हाथ से गई सत्ता

इंदौर. भाजपा का संभागीय संगठन आगामी दो दिनों के लिए भाजपा कार्यालय पर एकजुट होगा। पार्टी मालवा के सबसे महत्वपूर्ण इंदौर संभाग में विधानसभा चुनाव में हुए नुकसान को दोहराना नहीं चाहती। इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में हार के कारणों पर मंथन किया जा रहा है। अब तक के मंथन में सबसे बड़ा कारण कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आया है।
इंदौर संभाग में बड़ी हार का एक और बड़ा कारण संभागीय संगठन की हिटलरशाही भी रहा है। भाजपा को इंदौर संभाग की 37 में से 10 सीटें ही मिलीं। इन सभी सीटों पर संभागीय संगठन का सीधा हस्तक्षेप रहा है। इसके बावजूद संगठन ने आधी सीटों पर भी पूरा ध्यान नहीं दिया। संगठन को सबसे ज्यादा भरोसा इंदौर संभाग की सीटों पर था। जमीनी कार्यकर्ताओं की नाराजगी से जीत की जमीन खिसक गई।
नाराजगी बनी कारण : कहा जा रहा है, इंदौर की 9 सीटों के अलावा अन्य 28 सीटों को लेकर संगठन द्वारा तैयार रणनीति को कार्यकर्ताओं की नाराजगी की वजह से अंजाम नहीं दिया जा सका। संभाग के आम कार्यकर्ताओं से संगठन के पदाधिकारियों की हिटलरशाली प्रमुख कारण माना जा रहा है। 2013 के चुनाव में इनमें से 26 सीटें भाजपा ने जीती थीं। इस बार भी आंकड़ा इतना ही रहता तो भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश कर देती। कार्यकर्ताओं को नहीं दी तवज्जो: संगठन से जुड़े सूत्र बताते हैं, संगठन पदाधिकारी किसी भी कार्यकर्ता की बात या सलाह को तवज्जो नहीं देते थे। एक पदाधिकारी तो खुद को सीएम के समान ही मानते थे।
यह भी थे प्रमुख कारण
– आए दिन के निर्देश कार्यकर्ताओं व नेताओं के हाथ बांध देते थे। इससे आखिरी समय में तो कई नेता-कार्यकर्ता इंदौर के संगठन प्रमुखों से मिलने में कतराने लगे।
– संभागीय संगठन का 37 सीटों पर बांटे टिकटों में खासा दखल होने से उन प्रत्याशियों को भी टिकट दिलाए, जिनके हारने की गारंटी उनके ही समर्थक ले चुके थे।
– 6 अक्टूबर को दशहरा मैदान पर संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी के बावजूद संभाग के 9 जिलों में मौजूद 8927 में से आधे ही अपेक्षित कार्यकर्ता पहुंचे थे।
– सीएम की जनआशीर्वाद में भी गुटबाजी जमकर सामने आई थी।
संगठन का हार पर मंथन आज और कल
भाजपा कार्यालय पर शनिवार-रविवार को इंदौर संभाग के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की बैठक होगी। शनिवार को विधानसभा चुनाव में संभाग में पार्टी को हुए नुकसान पर मंथन के साथ लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास होगा। नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने बताया, संभाग के सभी सातों मोर्चों के जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बैठक में मौजूद रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो