scriptघर पर शुरू की कंपनी, डबल मुनाफे का देने लगे झांसा, बैंक कर्मचारी बनकर पकड़ा | The company started at home, started paying double profits, got caught | Patrika News

घर पर शुरू की कंपनी, डबल मुनाफे का देने लगे झांसा, बैंक कर्मचारी बनकर पकड़ा

locationइंदौरPublished: Oct 18, 2019 11:46:37 pm

Submitted by:

Kamlesh Pandey

– विजय नगर का मामला,

घर पर शुरू की कंपनी, डबल मुनाफे का देने लगे झांसा, बैंक कर्मचारी बनकर पकड़ा

घर पर शुरू की कंपनी, डबल मुनाफे का देने लगे झांसा, बैंक कर्मचारी बनकर पकड़ा

इंदौर. शेयर एडवाइजरी कंपनी में निवेश कर डबल मुनाफे का झांसा दिया। आठ लाख रुपए निवेश करा फिर रुपए नहीं दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। घर से ही शेयर एडवाइजरी कंपनी चला रहे थे। बैंक कर्मचारी बनकर पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विजयनगर पुलिस ने गुजरात में बड़ोदरा निवासी अंकित पांचाल की रिपोर्ट पर ऋषभ ठाकुर उर्फ निखिल, एजाज खान उर्फ दीपक, विक्रम भट्टाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अप्रैल २०१९ में ऋषभ ने निखिल बनकर और एजाज ने दीपक बनकर अंकित को फोन किए। उसे शेयर बाजार में डबल मुनाफे का लालच दिया। शुरुआत में उससे १५०० रुपए जमा करवाए। जिसके बदले में ३ हजार रुपए का मुनाफा उसे दिया। उसे विश्वास में लेकर दो बैंक खातों में अलग-अलग बार में करीब आठ लाख रुपए जमा करवा लिए। इस राशि पर उसे कोई मुनाफा नहीं दिया। लगातार संपर्क करने पर बताया उसे नुकसान हो गया है। अंकित ने अपना पैसा वापस मांगा तो उन्होंने मना कर दिया। उसका फोन भी नहीं उठाते थे। इन लोगों ने अपनी कंपनी की जानकारी भी नहीं दी थी। दरअसल में ये लोग घर से ही एडवाइजरी कंपनी संचालिच कर रखी थी। इसके चलते शिकायत के बाद इनका पता नहीं चल रहा था।
पुलिस ने इनके मोबाइल की लोकेशन देखी। इसके बाद इन्हें बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया। क्रेडिट कार्ड के बहाने ऋषभ व एजाज को मिलने बुलाया। ऋषभ आया तो उसे पकड़ लिया गया। बाद में एजाज को हिरासत में लिया। विक्रम का पता चला है वह भोपाल में रहता है। उसी के खाते में पैसा जमा कराया जाता। तीनो पहले एडवाइजरी कंपनी में नौकरी करते थे। काम सिखाने के बाद अपने घर से ही लोगों को फोन कर धोखाधड़ी करने लगे। दोनों आरोपियों को पुलिस शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। इनके साथ विक्रम की तलाश की जा रही है। इनके बैंक खातों की जानकारी निकाली जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो