scriptभय्यू महाराज मानवता सेवा पुरस्कार से सेवाधाम के सुधीर भाई सम्मानित | Sudheer Bhai honored with Sevdham from bhayu Maharaj Humanity Award | Patrika News

भय्यू महाराज मानवता सेवा पुरस्कार से सेवाधाम के सुधीर भाई सम्मानित

locationइंदौरPublished: Jul 16, 2019 03:30:17 pm

सूर्योदय आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत भय्यू महाराज के कार्यों को किया स्मरण

indore

भय्यू महाराज मानवता सेवा पुरस्कार से सेवाधाम के सुधीर भाई सम्मानित

इंदौर. गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा आध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज की पुण्य स्मृति मेंं सेवाधाम उज्जैन के संस्थापक सुधीर भाई गोयल को समाज एवं मानवता सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भय्यू महाराज मानवता सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
must read : उद्योगपति बाहेती को धमकाने के मामले में मुंबई के व्यापारी को किया गिरफ्तार

आनंद मोहन माथुर सभागृह में आयोजित समारोह में सुधीर भाई को यह पुरस्कार भय्यू महाराज की माता कुमुदिनी देशमुख ने दिया। पुरस्कार स्वरूप शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर गोयल ने कहा, भय्यु महाराज को समाज एवं मानवता सेवा के कार्यों के लिए सदा स्मरण रखा जाएगा। वरिष्ठ समाजसेवी पद्मश्री कन्नूभाई पटेल, जैन संत भारत बापू, एमएफडीसी अध्यक्ष सूफी एमके चिश्ती, महाराष्ट्र विधायक मंगेश कुंडालकर विशेष रूप से उपस्थित थे।
must read : मंत्री बोले- आखिरी बार समझा रहा हूं, अब गलती हुई तो शहर से बाहर भेज दूंगा, जानें क्या है मामला

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. आयुषी उदय सिंह देशमुख ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा, भय्यू महाराज की स्मृति को स्थाई रखने के लिए ट्रस्ट द्वारा यह पुरस्कार समाज के लोगों को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए देने का निर्णय लिया है। यह सम्मान हर वर्ष दिया जाएगा। सम्मान समारोह के बाद अतिथियों ने चलित पाठशाला व स्वर्गारोहण रथ का अनावरण किया। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों की जानकारी स्लाइड के माध्यम से दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो