scriptरोडवेज के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन | Roadways employees perform | Patrika News

रोडवेज के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

locationइंदौरPublished: Jul 15, 2019 07:47:38 pm

ईपीएफ और एरियर राशि नहीं मिलने से परेशान कर्मचारी

indore

रोडवेज के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

इंदौर.राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी अपने हक के लिए वर्षों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन निर्देश जारी होने के बाद भी इन कर्मचारियों को ईपीएफ और एरियर राशि का भुगतान आज तक नहीं हुआ है। इसी को लेकर आज सुबह 10.30 बजे से सैकड़ों सपनि के पूर्व कर्मचारियों ने ईपीएफ कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया। दरअसल निगम में 1998 के बाद के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं मिला था। जिसके चलते प्रदेशभर के 15 हजार कर्मचारी प्रभावित हुए थे। इसके बाद सपनि के कर्मचारी लेबर कोर्ट, औद्योगिक कोर्ट गए। यहां भी कर्मचारियों के पक्ष में फैसला हुआ। प्रांतीय राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महेश सातोडिय़ा ने बताया कि कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट जाने पर कोर्ट ने दिसंबर २०१६ में आदेश दिया कि निगम को जनवरी 1998 से कार्यरत कर्मचारियों को महंगाई भत्ता की राशि दो माह में जारी करना होगी। इसके बाद राज्य परिवहन निगम ने कर्मचारियों को भुगतान कर दिया, लेकिन करीब 400 कर्मचारी अभी भी बाकी हैं।
must read : ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर बनी इस बिल्डिंग को विस्फोट से उड़ाने की तैयारी, घायल हुआ कर्मचारी

इसलिए दे दिया ज्ञापन

सातोडिय़ा ने बताया कि एरियर की राशि पर मिलने वाला ईपीएफ का पैसा शासन ने रोक लिया था। इसी मांग को लेकर आज हम ईपीएफ कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं और ज्ञापन दिया है। इंदौर में करीब 3 हजार कर्मचारियों का करीब ४ करोड़ रुपए फंसा हुआ है। इसके साथ ही 4 करोड़ रुपए नियोक्ता को भी मिलना है और फिर ब्याज सहित पैसा खातों में डालना है। इस संबंध में हम कई बार ज्ञापन भी दे चुके हैं। अगर 15 दिनों में खातों में पैसा नहीं आया तो अद्र्ध नग्न होकर ईपीएफ कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।
must read : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था इंजीनियरिंग का छात्र, इस कुंड में डूबने से हुई मौत

न्यूनतम पेंशन 7500 रुपए

सातोडिय़ा ने बताया कि वर्तमान में न्यूनतम पेंशन महज एक हजार रुपए दी जा रही है। जबकि ईपीएफ-95 पेंशन के अनुसार न्यूनतम पेंशन 7 हजार 500 रुपए होना चाहिए और इसे महंगाई भत्ते के साथ जोड़ा जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो