scriptपति के रिश्तेदार महिला से संबंध, पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम | Relation with husband's relative, wife raised these creepy steps | Patrika News

पति के रिश्तेदार महिला से संबंध, पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

locationइंदौरPublished: Jul 15, 2019 07:16:30 pm

पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज

indore

पति के रिश्तेदार महिला से संबंध, पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

इंदौर.स्कीम 78 में रहने वाली महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष पर केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि आरोपित पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। इसी से परेशान होकर पत्नी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस के अनुसार निशा पति कन्हैया साहू (28) ने घर पर ही फांसी लगा ली थी। इस मामले में पुलिस ने कन्हैया पिता सुरेश साहू, पार्वती बाई, मुकेश साहू, हेमलता साहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो पता चला कि आरोपित उसे परेशान कर रहे थे। इसी के चलते निशा काफी दुखी रहती थी। निशा को दहेज लाने के लिए बार-बार मायके भेज दिया जाता। करीबन दो वर्ष पहले पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने हमारे गांव में पंचायत बैठाई। वहां पर निशा को इस शर्त पर उसके ससुराल लाया गया कि उसे किसी प्रकार की दुख-तकलीफ नहीं देंगे।
must read : पत्नी की ड्रेस और पहचान पत्र देकर प्रेमिका को बना दिया पुलिस, फिर करने लगे ये काम

इसके बाद भी उसे परेशान करने नहीं छोड़ा। निशा ने अपने मायके में बताया था कि उसके पति के एक रिश्तेदार महिला से अवैध संबंध हैं। इसके चलते पति उसे घर में नहीं रखना देना चाहता है। ससुराल पक्ष के लोग भी उसका साथ दे रहे हैं। इसी से परेशान और ससुराल वालों से त्रस्त होकर निशा ने फांसी लगा ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो