scriptMP election 2018 : भाजपा की युवा ब्रिगेड निकालेगी वाहन रैली | MP election 2018 : Vehicle rally will bjym | Patrika News

MP election 2018 : भाजपा की युवा ब्रिगेड निकालेगी वाहन रैली

locationइंदौरPublished: Nov 24, 2018 11:03:26 am

Submitted by:

Mohit Panchal

छह विधानसभा में कल युवा मोर्चा दिखाएगा ताकत

bjym

MP election 2018 : भाजपा की युवा ब्रिगेड निकालेगी वाहन रैली

इंदौर। चुनावी जंग में भाजपा की युवा ब्रिगेड भी अपनी भूमिका निभाने जा रही है। मोर्चा नवमतदाताओं का सम्मेलन करने के बाद कल सभी विधानसभा में वाहन रैली निकालने जा रहा है।

इस बार चुनाव में युवाओं की अहम् भूमिका रहेगी। वे तय करेंगे कि सरकार किसकी बनेगी। उन्हें साधने के लिए भाजपा ने भाजयुमो को काम पर लगा दिया है। मोर्चा की टीम अलग-अलग चरणों में काम कर रही है। पहले और दूसरे चरण का काम लगभग पूरा हो गया है। पहला चरण नवमतदाताओं से संपर्क के लिए रखा गया था, जिसे पूरा करने का प्रयास किया गया। अब उनके सम्मेलन चल रहे हैं।
इसके अलावा शहर में माहौल बनाने के साथ युवाओं में जोश भरने के लिए मोर्चा सभी विधानसभा में 25 नवंबर को वाहन रैली निकालने जा रहा है। इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों व महामंत्री से स्थान, रूट की जानकारी मांगी जा रही है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि वे निवार्चन से रैली की अनुमति लें। ऐसा कोई काम नहीं करना है जो कि आचार संहिता उल्लंघन की श्रेणी में आता है। रैली भी अनुशासित निकालने के निर्देश दिए हैं ताकि जनता को परेशानी न हो।
मोर्चा नेता होंगे शामिल
हर विधानसभा में निकलने वाले रैली में क्षेत्रीय प्रत्याशी तो शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन प्रयास होगा कि शुरुआत या अंत में वे पहुंचकर युवाओं का उत्साह बढ़ाएं। इसके अलावा सभी रैली में नगर या प्रदेश से कोई न कोई पदाधिकारी जरूर पहुंचेगा। एक टीम ऐसी बनाई जाएगी, जो रैली को अनुशासित करते हुए चलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो