scriptमोटू-पतलू ने व्यापारी के रुपए उड़ाए | Motu-Patlu gang blows merchant's money | Patrika News

मोटू-पतलू ने व्यापारी के रुपए उड़ाए

locationइंदौरPublished: Nov 18, 2019 11:18:11 am

Submitted by:

Manish Yadav

अशोक नगर से आए थे खरीदी करने

इंदौर। अशोक नगर से खरीदी करने के लिए आए व्यापारी को बदमाशों ने लूट लिया। बताया जाता है कि ऑटो रिक्शा में उनके साथ बैठे मोटू-पतलू गैंग के और फिर मौका देखकर रुपए उड़ा लिए।
पुलिस के अनुसार सुनील जैन निवासी ग्राम अथाईखेड़ा अशोक नगर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे खरीदारी करने के लिए इंदौर आए थे। मल्हारगंज जाने ले लिए रिक्शा में बैठे। उस गाड़ी में तीन व्यक्ति पहले से बैठे थे, जिसमें एक मोटा, एक दुबला-पतला था। वह लोहार पट्टी पर आकर उतर गए। जब वे सामान लेने के लिए पहुंचे तो पता चला कि उनके जेब में रुपए नहीं है। रिक्शा में बैठे बदमाशों ने उनकी जेब से करीबन 37 हजार रुपए निकाल लिए। उन्हें उतरने के बाद पता चला, इसके चलते ऑटो का नंबर नहीं देख पाए। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
दुकानों में चोरी
नेहरुनगर में एक चाय की दुकान में चोरी हो गई। अरुण कुमार निवासी शालीमार टाउनशिप की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बदमाश दुकान का ताला तोड़कर रुपए ले गए। वहीं राजेश निवासी भक्त प्रह्लादनगर की दुकान का शटर तोड़ कर बदमाश १२ हजार रुपए ले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो