scriptइंदौर के इतिहास में पहली बार तड़के  4 बजे हुआ भूमि पूजन | MLA done bhumipujan In the morning at 4 o'clock | Patrika News

इंदौर के इतिहास में पहली बार तड़के  4 बजे हुआ भूमि पूजन

locationइंदौरPublished: Sep 13, 2018 11:27:35 am

Submitted by:

Mohit Panchal

हरतालिका तीज में पहुंची थीं विधायक उषा ठाकुर, दी सौगात

usha thakur

इंदौर के इतिहास में पहली बार तड़के  4 बजे हुआ भूमि पूजन

इंदौर। अब तक तो विकास कार्यों के भूमि पूजन सुबह या शाम को ही होते रहे हैं, लेकिन तड़के आज तक नहीं हुआ था। महिलाओं द्वारा रखी गई समस्याओं को दूर करते हुए विधायक उषा ठाकुर हरतालिका तीज की कांकड़ आरती में पहुंचीं। यहां विकास कार्य की जानकारी देकर भूमि पूजन किया। ऐसा करके तड़के भूमि पूजन का रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज करवा लिया।
विधायक ठाकुर लगातार अपने क्षेत्र कादौरा कर समस्याओं को तुरंत हल कराने का प्रयास कर रही हैं। पिछले दिनों वार्ड ५६ की पार्षद नंदादेवी गावड़े के साथ काछी मोहल्ला पहुंची थीं। चर्चा के दौरान महिलाओं ने कच्ची नाली की समस्या बताई थी। महिलाओं का कहना था कि बरसात के दिनों में पानी ओवर फ्लो हो जाता है जो घरों में प्रवेश करता है। इस वजह से बीमारियां फैलती हैं।
ठाकुर ने समस्या दर्ज कर ली थी और निगम को नई गहरी लाइन डालने का प्रस्ताव भेज दिया था। इस पर निगम ने काम को मंजूरी दे दी। ठाकुर को हरतालिका तीज की कांकड़ आरती का न्योता मिला। इसके चलते तड़के ४ बजे ठाकुर यहां पहुंचीं। उनके साथ पार्षद नंदा गावड़े, विधानसभा मंडल अध्यक्ष शिव कौल व सचिन मौर्य सहित वार्ड के बूथ कार्यकर्ता मौजूद थे। बकायदा जानकारी देकर बनने वाली नाली का भूमि पूजन किया गया। बाद में ठाकुर हरतालिका तीज की आरती में भी शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाए भी शामिल थी जो हरतालिका तीज की आरती में शामिल होने पहुंची थी।
पानी की समस्या का भी निदान
नाली की समस्या के अलावा मोहल्ले में पीने के पानी की भी बड़ी परेशानी थी। नर्मदा लाइन होने के बावजूद रहवासियों को जलसंकट का सामना करना पड़ता था। इसे लेकर ठाकुर ने कॉलोनी के मंदिर के पास कुएं से नई पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए। वार्ड में एलइडी लाइट लगवाने का काम भी शुरू किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो