scriptबच्चे से वृद्ध तक बोलेंगे मराठी, भाषा के विकास में करेंगे सहयोग | Marathi Language Development Program organized by Utkarsh Seva Samiti | Patrika News

बच्चे से वृद्ध तक बोलेंगे मराठी, भाषा के विकास में करेंगे सहयोग

locationइंदौरPublished: Aug 24, 2019 12:58:09 pm

उत्कर्ष सेवा समिति द्वारा मंगल सदन लोकमान्य नगर में आयोजित मराठी भाषा विकास कार्यक्रम

indore

बच्चे से वृद्ध तक बोलेंगे मराठी, भाषा के विकास में करेंगे सहयोग

इंदौर. घर-परिवार एवं अपनों के बीच मराठी ही बोलेंगे और भाषा के विकास में भरपूर सहयोग करेंगे। घोष वाक्य था- मराठी माणसाने मराठी माणसाशी मराठीतय बोलावे। यह संकल्प उत्कर्ष सेवा समिति द्वारा मंगल सदन लोकमान्य नगर में आयोजित मराठी भाषा विकास कार्यक्रम में लिया गया।

must read : इंजीनियर बेटे ने किया मां को फोन और कुछ देर बाद ही खा लिया जहर, शादी की तैयारी कर रहा था परिवार

समिति की अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक उषा ताई वैशम्पायन ने कहा, कॉलोनी में 700 से अधिक मराठीभाषी परिवार हैं, लेकिन एक-दूसरे से हिंदी में अधिक वार्तालाप करते हैं। नई पीढ़ी के बच्चे परिवार से लेकर स्कूल, कॉलेज एवं अन्य संस्थानों में हिंदी या अंग्रेजी में बातचीत करते हैं। हम चाहते हैं, क्षेत्र के रहवासी एक-दूसरे से शत प्रतिशत मराठी भाषा में ही बात करें। इसी मकसद को लेकर समिति की सदस्याएं कॉलोनी के एक-एक घर पर दस्तक देकर न केवल संकल्प करेंगी, बल्कि उनसे आग्रह भी करेंगी कि अपने घर और कॉलोनी में एक-दूसरे से मराठी में ही बातचीत करें।

must read : ये तीन दिन इंदौर में रहेंगे सिंधिया, इनसे होगी खास मुलाकात

घोष वाक्य के स्टिकर लगेंगे

सभी घरों पर घोष वाक्य का स्टिकर भी लगाया जा रहा है। आयोजन में लोकमान्य विद्या निकेतन की पूर्व प्राचार्या सोनल जोशी, अश्विनी पिंगे, अलका इंगले, अंजलि सांवरे, ज्योति कोतवाल, अंकिता देशाई सहित 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। मराठीभाषी गीतों की प्रतियोगिता भी रखी गई। इसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मराठीभाषी प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ। आभार सोनल जोशी ने माना।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो