script25 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में महिला को हार्ट अटैक, इंदौर के डॉक्टर ने बचाई जान | lady got heart attack in flight from lucknow to indore | Patrika News

25 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में महिला को हार्ट अटैक, इंदौर के डॉक्टर ने बचाई जान

locationइंदौरPublished: Oct 17, 2018 06:22:37 pm

हवा में उड़ रहे विमान में एक बुजुर्ग महिला को हार्ट अटैक आ गया।

flight

25 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में महिला को हार्ट अटैक, इंदौर के डॉक्टर ने बचाई जान

इंदौर. हवा में उड़ रहे विमान में एक बुजुर्ग महिला को हार्ट अटैक आ गया। विमान में ही सवार इंदौर के एक डॉक्टर को इसकी खबर मिली तो तुरंत वह महिला के पास पहुंचे और सीपीआर देकर उनकी जान बचा ली। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाकर महिला को अस्पताल भिजवाया गया।
plane
घटना मंगलवार शाम करीब 4.15 बजे की है। इंडिगो की लखनऊ-इंदौर (वाया हैदराबाद) फ्लाइट ने उड़ान भरी। करीब 25 हजार फीट की ऊंचाई पर एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एयर होस्टेस ने अनाउंसमेंट किया कि फ्लाइट में कोई डॉक्टर हो तो तुरंत मदद करें। देवास में पदस्थ इंदौर के डॉ. अनिल भदौरिया ने सुना तो वे तुरंत महिला के पास पहुंचे। वह बेहोश थी। और ब्लडप्रेशर बहुत कम था। न पल्स थी, न हार्ट बीट। उन्होंने महिला को तुरंत कार्डियोपल्मोनरी रिससाइटेशन (सीपीआर) दिया। ढाई मिनट प्रयास के बाद उनकी सांसें लौटने लगीं। स्थिति में सुधार होते ही डॉ. भदौरिया ने क्रू मेंबर्स को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए कहा। तुरंत इसकी सूचना हैदराबाद एयरपोर्ट को दी गई। प्राथमिकता के आधार पर फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति दी गई। वहां पहले से एम्बुलेंस मौजूद थी। महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला भी हैदराबाद की रहने वाली है। जनरल फिजिशियन डॉ. भदौरिया आइएमए इंदौर ब्रांच के पूर्व सेक्रेटरी हैं। उन्होंने बताया कि महिला को सीपीआर देने में कुछ मिनट देरी हो जाती तो उनके बचने की संभावना नहीं थी। सीपीआर के बाद विमान के अंदर दबाव कम कर दिया था, ताकि महिला आसानी से सांस ले सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो