scriptजय माधव-जय यादव के घोष के साथ निकली शोभायात्रा | Jai Madhav-Jai Yadav's procession goes out with Ghosh | Patrika News

जय माधव-जय यादव के घोष के साथ निकली शोभायात्रा

locationइंदौरPublished: Aug 24, 2019 03:43:19 pm

बड़ा गणपति से चिमनबाग तक चढ़ा कृष्णभक्ति का रंग

जय माधव-जय यादव के घोष के साथ निकली शोभायात्रा

जय माधव-जय यादव के घोष के साथ निकली शोभायात्रा

इंदौर . श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को जिला यादव अहीर समाज केंद्रीय समिति के तत्वावधान में शहर के 25 यादव अहीर संगठनों की भागीदारी में उत्साह, श्रद्धा और उमंग से मनाई गई। सुबह बड़ा गणपति चौराहे से चिमनबाग चौराहा तक शोभायात्रा निकली। समूचा मार्ग जय यादव-जय माधव के जोशीले उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। यात्रा में शामिल पांच झांकियों, बैंड-बाजों, गरबा एवं भजन मंडलियों, वृंदावन के कलाकारों की प्रस्तुतियों और अखाड़ों के करतबों ने समूचे यात्रा मार्ग को माधवमय बना दिया। दर्जनों स्वागत मंचों ने पुष्पवर्षा की गई। शोभायात्रा में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, कृषि मंत्री सचिन यादव, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, विधायक उषा ठाकुर, विधायक विशाल पटेल, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन, शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल आदि शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ चांदी के रथ में विराजित राधा-कृष्ण का पूजन कर किया गया।
must read : एक माह में पेट्रोल 1.53 और डीजल हुआ 1.12 रुपए सस्ता, 20 फीसदी की आई कमी

नवयुवक यादव गवली समाज ने निकाली शोभायात्रा

पूर्वी क्षेत्र में यादव समाज युवा गवली संगठन द्वारा श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न झांकियां भी शामिल थीं। यात्रा पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से होते हुए बड़ी ग्वालटोली स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर संपन्न हुई। इसमें भगवान लड्डूगोपाल की पालकी, बालगोपाल की माखन चोरी, कालिया नाग के शीश पर नाचते हुए श्रीकृष्ण, चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु की झांकियां शामिल थीं। इसी प्रकार मूसाखेड़ी क्षेत्र में सांवरिया मंदिर से नर्मदा प्रोजेक्ट तक शोभायात्रा निकाली गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो