scriptगुंडागर्दी : इस कॉलोनी में जला दिए 40 वाहन | Hooliganism 40 vehicles burned in this colony | Patrika News

गुंडागर्दी : इस कॉलोनी में जला दिए 40 वाहन

locationइंदौरPublished: Nov 11, 2018 12:14:33 pm

Submitted by:

Chintan

बेखौफ बदमाश : लोगों ने थाने का किया घेराव, पार्षद व एएसआइ के बीच हुई नोकझोंक….

इंदौर. परदेशीपुरा इलाके में दो पहिया व चार पहिया गाडिय़ों में शुक्रवार रात आग लगा दी गई। एक महीने में करीब 40 वाहन जला दिए जाने की बात रहवासी कह रहे हैं। थाने पर घेराव के दौरान पार्षद व एएसआई में तीखी नोकझोंक भी हुई। घटना के फुटेज में एक युवती व दो युवक घटना में शामिल होने की बात सामने आ रही है। परदेशीपुरा इलाके के जनता क्वार्टर में शनिवार रात 1.45 बजे अतुल बोरकर की बाइक व सपना शर्मा की एक्टिवा गाड़ी में आग लगा दी। रात में लोगों को पता चला तो हंगामा हो गया। लोगों ने दोनों गाडिय़ों की आग बुझाई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बेकरी गली में एक कार में भी आग लगाने की बात सामने आई है।
रात में लोगों ने डॉयल 100 पर सूचना दी तो परदेशीपुरा पुलिस पहुंची। यहीं पर धनतेरस के दिन महेश लोहवंशी व एक अन्य की बाइक जला दी गई थी। रहवासियों का आरोप है कि एक महीने से इलाके में गाडिय़ां जलाने का सिलसिला जारी है। अब तक करीब 40 गाडिय़ों में आग लगाई जा चुकी है। इनमें दो पहिया व चार पहिया गाड़ी शामिल है। पुलिस को शिकायत की गई, लेकिन आग लगाने वालों की धरपकड़ नहीं हो पाई। कई जगह हुई वारदात के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं।
indore
इसमें एक सफेद रंग की एक्टिवा सवार तीन लोग गाडिय़ां जला रहे हैं। रहवासियों के अनुसार इसमें एक युवती है। जो भी फुटेज आए हैं, उनमें यही लोग दिख रहे हैं। शनिवार दोपहर इलाके के लोग परदेशीपुरा थाने पहुंचे। उनके साथ पार्षद चंदू शिंदे व भाजपा नेता जीतू यादव भी पहुंचे। इस दौरान एएसआइ मधुकर विश्वकर्मा व पार्षद शिंदे के बीच जमकर बहस हो गई। एएसआइ हाथ दिखाकर बात कर रहा था तो पार्षद ने उसे हाथ पीछे रखकर बात करने को कहा। विवाद के चलते पुलिसकर्मियों व लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। एएसआइ विश्वकर्मा ने बताया, पार्षद बेवजह विवाद कर रहे थे। लोगों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया था। टीआइ रत्नेश मिश्रा ने बताया कि गाड़ी जलाने में
एक आरोपी को पकड़ा गया है। उसके साथियों के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
indore
पुराने मामले में पार्षद की गिरफ्तारी
टीआइ परदेशीपुरा रत्नेश मिश्रा ने बताया, परदेशीपुरा थाने के बाहर कांग्रेसी नेता देवेंद्र यादव व अन्य के साथ मारपीट हुई थी। इसमें पार्षद चंदू शिंदे व अन्य लोगों पर मारपीट का केस दर्ज हुआ था। पार्षद की गिरफ्तारी इसमें नहीं हुई थी। शनिवार को जब पार्षद थाने पहुंचे तो मारपीट मामले में उनकी गिरफ्तारी भी ली गई। बाद में जमानत पर उन्हें छोड़ा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो