पुलिस कर रही मामले की जांच
शहर के मूसाखेड़ी इलाके में रहने वाली सलोनी परमार ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की का शव रविवार को दूसरी मंजिल पर फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लड़की की सोशल मीडिया प्रोफाइल और कॉल डिटेल भी देखी जा रही है। उसके पिता फर्नीचर से जुड़ा काम करते हैं।
पिता महेश परमार का कहना है कि सलोनी दसवीं क्लास की स्टूडेंट थी। सुबह वह मोबाइल चल रही थी। इसी दौरान मैंने कहा कि ज्यादा मोबाइल चलाना सेहत के लिए ठीक नहीं है। इसके बाद मैं काम पर चला गया। इसके कुछ देर बाद सूचना मिली की बेटी सलोनी ने फांसी लगा ली।